By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली को मिली सीएम रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - राष्ट्रीय - दिल्ली को मिली सीएम रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

राष्ट्रीय

दिल्ली को मिली सीएम रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Aanchal
Last updated: 20/02/2025 08:12
Aanchal
Share
3 Min Read
2 3 News Todayz दिल्ली को मिली सीएम रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
SHARE

नई दिल्ली: भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी यानी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ इनके कैबिनेट सहयोगी भी मंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली के सीएम की दौड़ में प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, शिखा राय समेत कई चेहरों का नाम लिया जा रहा था। आखिरकार बाजी रेखा गुप्ता ने मारी है।

ये हैं वो छह नाम जो बने मंत्री
दिल्ली की नई सरकार के शपथग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री भी शपथ ली। प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज दिल्ली में कैबिनेट मंत्री बने।

1. प्रवेश वर्मा
सीएम की रेस में रहने वाले नई दिल्ली से विधायक चुने गए प्रवेश वर्मा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा सीएम की रेस में सबसे आगे थे।

2. कपिल मिश्रा
कपिल मिश्रा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया। करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा भी आज मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने करावल नगर से दूसरी बार जीत हासिल की है। भाजपा से पहले वह आम आदमी पार्टी में भी रह चुके हैं।

3. आशीष सूद
रेखा गुप्ता के साथ आशीष सूद भी आज मंत्री पद की शपथ ली। आशीष सूद जनकपुरी से चुनाव जीते हैं। वे पहली बार विधायक बने हैं। इससे पहले आशीष पार्षद रहे हैं। वे भाजपा के गोवा व जम्मू कश्मीर के प्रभारी भी हैं। सूद पंजाबी समाज से आते हैं। प्रदेश भाजपा नेतृत्व भी पंजाबी समाज से ही है।

4. मनजिंदर सिंह सिरसा
मनजिंदर सिंह सिरसा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया। वह राजौरी गार्डन से विधायक हैं। तीसरी बार विधायक बने सिरसा दिल्ली में भाजपा का सिख चेहरा हैं। साल 2021 में मनजिंदर सिंह सिरसा शिरोमणि अकाली दल से भाजपा में शामिल हुए थे।

5. पंकज सिंह
विकासपुरी से जीत हासिल करने वाले विधायक पंकज सिंह का ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

6. रविंद्र इंद्राज
रेखा गुप्ता के साथ रविंद्र इंद्राज भी शपथ ली। उनका नाम भी मंत्री पद की शपथ लेने वालों में शामिल है। वह बवाना सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक बने हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 1 7 News Todayz कबीना मंत्री महाराज ने किया यूसीसी की समय सीमा के प्रावधान को स्पष्ट कबीना मंत्री महाराज ने किया यूसीसी की समय सीमा के प्रावधान को स्पष्ट
Next Article c1 20250220 22051891 300x200 1 News Todayz सीएम धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की भेंट, दी बधाई व शुभकामनाएं सीएम धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की भेंट, दी बधाई व शुभकामनाएं

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार होने जा रहे कल रिटायर

राष्ट्रपति मुर्मू ने व्यक्त किया प्रयागराज सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक

पुलवामा हमला: पीएम मोदी और अमित शाह ने दी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि

फ्रीबीज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त फ्री राशन और पैसा मिल रहा, इसलिए काम के इच्छुक नहीं लोग

ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?