By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: पीएम मोदी सहित भाजपा नेताओं ने पं. दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - विविध - पीएम मोदी सहित भाजपा नेताओं ने पं. दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

विविध

पीएम मोदी सहित भाजपा नेताओं ने पं. दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Aanchal
Last updated: 11/02/2025 08:53
Aanchal
Share
3 Min Read
download 92 News Todayz पीएम मोदी सहित भाजपा नेताओं ने पं. दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
SHARE

देहरादून:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखते हुए देश को आगे ले जाने का मार्ग प्रशस्त किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों ने विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत का काम किया है। उनकी पुण्यतिथि पर देशभर के अपने परिवारजन की ओर से शत-शत नमन। उन्होंने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर देश को आगे ले जाने का मार्ग दिखाया, जो विकसित भारत के निर्माण में भी प्रेरणास्रोत बना है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से थे। भारतीय जनसंघ से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गठन हुआ। मोदी दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानवतावाद’ के विचारों को अपने शासन के मॉडल के लिए प्रेरणा के रूप में अक्सर उद्धृत करते हैं। उपाध्याय का 1968 में निधन हो गया था। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी।

पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि उनके मूल्य पार्टी के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे। नड्डा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अत्यंत सरल-सहज जीवन-शैली और भारतीय संस्कृति के प्रवाह को अभिसिंचित करने वाले दीनदयाल जी का जीवन भाजपा के कोटिशः कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। सेवा, सुशासन और विकास से ‘अंत्योदय’ के संकल्प को साकार करने के संस्कार जो उन्होंने दिए हैं, वे हमारा कर्तव्यपथ बनकर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।’’

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उपाध्याय का जीवन राष्ट्र सेवा और उसके प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है। उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2025 02 11 at 11.53.41 AM News Todayz आखिर डीएम ने फिर लिया जनभावना के पक्ष में सख्त डिसिजन, विवादित सुद्वोवाला वाईन एवं बीयर शॉप का लाइसेन्स निरस्त आखिर डीएम ने फिर लिया जनभावना के पक्ष में सख्त डिसिजन, विवादित सुद्वोवाला वाईन एवं बीयर शॉप का लाइसेन्स निरस्त
Next Article download 95 News Todayz 14 साल बाद टूटा राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड 14 साल बाद टूटा राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर ने पूरे किए 70 वर्ष, सीएम धामी ने की समारोह में शिरकत

ओला-उबर की तर्ज पर टैक्सी सेवाओं के लिए अब सरकार का मोबाइल एप

मेयर व विधायक ने की मुख्यमंत्री से भेंट, मियांवाला का नाम रामजीवाला किए जाने पर किया आभार व्यक्त

गुलरघाटी राजकीय अन्न भण्डारण अनियमितता पर डीएम का एक्शन

डबल इंजन का दम, बीते एक साल में बनी 814 किमी लंबी ग्रामीण सड़कें

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?