By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: प्रदेश मे अराजकता का माहौल की कोशिश करने वालों का हो बहिष्कार: मनवीर चौहान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - विविध - प्रदेश मे अराजकता का माहौल की कोशिश करने वालों का हो बहिष्कार: मनवीर चौहान

विविध

प्रदेश मे अराजकता का माहौल की कोशिश करने वालों का हो बहिष्कार: मनवीर चौहान

Aanchal
Last updated: 13/03/2025 09:22
Aanchal
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य भर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने आम लोगों से भी ऐसे अराजक, विघटनकारी और माहौल खराब करने वाले लोगों से सजग रहने तथा उनके सामाजिक बहिष्कार की अपील की है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि इस अपमानजनक, अशोभनीय और हिंसा को बढ़ावा देने वाले वायरल वीडियो से राज्यवासी बेहद नाराज हैं। जिसके चलते प्रदेश कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य के कई जिलों मे असंतोष एवं आक्रोश का इजहार किया गया। जगह जगह विरोध प्रदर्शन के जरिये अराजक प्रवृत्ति का पुतला दहन कर समाज के ऐसे अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्पष्ट मत रहा कि ऐसी गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ कानूनी सख्ती दिखाने का समय आ गया है। ताकि अभिव्यक्ति की आजादी का दुरूपयोग, किसी की छवि खराब करने या किसी के खिलाफ भड़काने के लिए कोई व्यक्ति नहीं कर सके।

चौहान ने कहा कि सभी जानते हैं कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट बेहद सरल, शालीन, संवेदनशील और गंभीर प्रकृति के व्यक्ति हैं। जिसका लाभ उठाते हुए पूर्व में भी उनके बयानों पर भ्रम फैलाकर, सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया। लेकिन ये वायरल वीडियो, ऐसी कोशिशों और षड्यंत्रों की पराकाष्ठा है, जो पूर्णतया बर्दाश्त के काबिल नही है। विरोध एवं आलोचना करने का सभी को अधिकार है। लेकिन वह मर्यादा के दायरे मे होना चाहिए। वीडियो में जो दिखाया गया वह बेहद अलोकतांत्रिक और सीधे सीधे हिंसा का प्रकटीकरण है। फिलहाल दुर्भावना और साजिश के तहत किए इस पूरे प्रकरण को सरकार संज्ञान में लेते हुए कानूनी कार्यवाही करेगी। लेकिन आम लोगों को भी ऐसे समाजविरोधी, विघटनकारी और अराजक सोच वाले व्यक्तियों से बचना चाहिए। सोशल मीडिया में परोसे जाने वाली ऐसे तमाम वीडियो एवं जानकारियों और संबंधित व्यक्तियों का सामाजिक बहिष्कार करना भी आवश्यक है। क्योंकि ऐसी गतिविधियों को नजरअंदाज करना या चुप रहना, उनको बढ़ावा देना है। जिसका भविष्य में समाज पर जबरदस्त नकारात्मक असर पड़ना तय है। पार्टी किसी व्यक्ति या विचार के खिलाफ नहीं है, बल्कि ऐसी अलोकतांत्रिक सोच और प्रवृति की विरोधी है जो देश समाज का विघटन या माहौल खराब करना चाहते है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article IMG 20250312 WA0057 300x225 1 News Todayz देहरादून में मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस पदोन्नति प्रशिक्षण का समापन देहरादून में मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस पदोन्नति प्रशिक्षण का समापन
Next Article राजस्व प्रशासन का कम्बैक, सैकेड़ो हैक्टेयर जमीन पर कब्जा वापसी 

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर ने पूरे किए 70 वर्ष, सीएम धामी ने की समारोह में शिरकत

ओला-उबर की तर्ज पर टैक्सी सेवाओं के लिए अब सरकार का मोबाइल एप

मेयर व विधायक ने की मुख्यमंत्री से भेंट, मियांवाला का नाम रामजीवाला किए जाने पर किया आभार व्यक्त

गुलरघाटी राजकीय अन्न भण्डारण अनियमितता पर डीएम का एक्शन

डबल इंजन का दम, बीते एक साल में बनी 814 किमी लंबी ग्रामीण सड़कें

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?