By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: लंदन डब्ल्यूटीएम में दिखी प्रधानमंत्री मोदी के ‘चलो इंडिया’ की छाप: मंत्री सतपाल महाराज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - लंदन डब्ल्यूटीएम में दिखी प्रधानमंत्री मोदी के ‘चलो इंडिया’ की छाप: मंत्री सतपाल महाराज

उत्तराखण्ड

लंदन डब्ल्यूटीएम में दिखी प्रधानमंत्री मोदी के ‘चलो इंडिया’ की छाप: मंत्री सतपाल महाराज

Aanchal
Last updated: 07/11/2024 10:57
Aanchal
Share
3 Min Read
8 2 News Todayz लंदन डब्ल्यूटीएम में दिखी प्रधानमंत्री मोदी के ‘चलो इंडिया’ की छाप: मंत्री सतपाल महाराज
SHARE

देहरादून/लंदन: एक्सेल लंदन में शुरू तीन दिवसीय विश्व पर्यटन बाजार (डब्ल्यूटीएम) में पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों के साथ-साथ उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी प्रतिभाग किया।

लंदन में शुरू हुए तीन दिवसीय विश्व पर्यटन बाजार (डब्ल्यूटीएम) में गुरुवार को पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के साथ-साथ राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में उत्तराखंड ने भी अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है। इस दौरान महाराज ने लंदन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम कुमार दोराईस्वामी एवं केंद्रीय पर्यटन पर्यटन मंत्रालय की महानिदेशक मुग्धा सिन्हा की उपस्थिति में भारत मंडपम में बने “अतुल्य भारत” स्टॉल का शुभारंभ भी किया। भारत मंडपम में उत्तराखंड सहित देश के अनेक राज्यों की संस्कृति और पर्यटन को दर्शाते हुए अनेक स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भारत में आने वाले पर्यटकों के लिए ब्रिटेन दूसरा सबसे बड़ा स्रोत बाजार है। लगभग 19 लाख की बड़ी प्रवासी आबादी के साथ ब्रिटेन में सबसे ज्यादा भारतीय प्रवासी रहते हैं। भारत की जीवंत सांस्कृतिक विविधता, पर्यटन उत्पादों और गहन अनुभवों को प्रदर्शित करने के लिए राज्य सरकारों, अंतर्गामी टूर ऑपरेटरों, एयरलाइंस, भारतीय पर्यटन उद्योग के होटल व्यावसायियों सहित लगभग 50 हितधारकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ विश्व पर्यटन बाजार, लंदन में भाग ले रहा है। यह पहल देश के भीतरी पर्यटन को बढ़ावा देने और देश को एक प्रमुख वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के भारत के रणनीतिक लक्ष्य के अनुरूप है।

महाराज ने कहा कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अलावा, राज्य पर्यटन विभाग, टूर ऑपरेटर, एयरलाइंस, सार्वजनिक उपक्रम आदि सहित कई अन्य हितधारक डब्ल्यूटीएम में बने भारत मंडप में भाग ले रहे हैं। इसके अलावा सह-प्रतिभागियों में उत्तराखंड, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर, पुदुचेरी, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, टूर ऑपरेटर एवं गंतव्य प्रबंधन कंपनियां, एयरलाइन, रिसॉर्ट और आईआरसीटीसी शामिल हैं। गोवा, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के राज्य पर्यटन विभाग भी अपने विशिष्ट पर्यटन अनुभवों को प्रदर्शित करने और संभावित ग्राहकों तथा भागीदारों से जुड़ने के लिए इस विश्व पर्यटन बाजार में भाग ले रहे हैं।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘चलो इंडिया’ पहल शुरू की थी, जिसका उद्देश्य भारतीय प्रवासियों को अपने गैर-भारतीय मित्रों के बीच भारत का प्रचार करने के काम में शामिल करना था।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 2 News Todayz उत्तराखंड IAS एसोसिएशन ने राज्य सरकार के सचिव पर हमले की निंदा की उत्तराखंड IAS एसोसिएशन ने राज्य सरकार के सचिव पर हमले की निंदा की
Next Article 9 3 News Todayz छठ पूजा के तीसरे दिन धस्माना ने व्रतियों के साथ सूर्य भगवान को संध्या अर्घ्य दिया छठ पूजा के तीसरे दिन धस्माना ने व्रतियों के साथ सूर्य भगवान को संध्या अर्घ्य दिया

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पैदल यात्रा कर करेंगे बूढ़ा भरसार मंदिर के दर्शन

दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ जल्द दिखेगा और भी भव्य, चौक चौराहे होंगे सुगम सुदंर

सीएम धामी ने नवनियुक्त परिवहन आरक्षियों को किये नियुक्ति पत्र प्रदान

आईएसबीटी ड्रेनेज प्लान को लेकर डीएम सविन सख्त

ग्रामीण पर्यटन का सफल उदाहरण बना रुद्रप्रयाग का सारी गांव

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?