By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: सीएम धामी ने किया पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - सीएम धामी ने किया पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने किया पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण

Aanchal
Last updated: 04/09/2024 11:43
Aanchal
Share
3 Min Read
d 10 News Todayz सीएम धामी ने किया पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण
SHARE

 
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय में औचक निरीक्षण करते हुए कहा कि पुलिस को कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण मिलना चाहिए।
बुधवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुलिस मुख्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के चलते अधिकारियों को भी जानकारी नहीं थी कि अचानक मुख्यमंत्री इस तरह पुलिस मुख्यालय पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री की गाड़ी जैसे ही पुलिस मुख्यालय पहुंची तो पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एडीजी एडमिन अमित सिन्हा, एडीजी वी.मुरुगेशन और एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ए पी अंशुमन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के पुलिस मुख्यालय में पहुंचते ही राजधानी और पुलिस मुख्यालय के तमाम आईपीएस अधिकारी पुलिस मुख्यालय की ओर नजर आए। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों के कक्ष का भी मुआयना किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरीक्षण के बाद उत्तराखंड पुलिस के सभी उच्चाधिकारियों के साथ बैठक ली। मीडिया से बात करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि किसी भी राज्य की पुलिस संसाधनों से युक्त होनी चाहिए और पुलिस को कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण मिले यह भी जरूरी है। उनके औचक निरीक्षण का उद्देश्य यही था कि पुलिस की कार्यप्रणाली को गहनता से देखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा आपराधिक घटनाओं के अनावरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिये हैं कि जरूरतमंद व्यक्ति को सुलभ न्याय मिलना चाहिए तथा कानून व्यवस्था को दुरूस्त किया जाये। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पुलिस की ट्रेनिंग पर भी ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि उन्होेंने जिन थानों में अपनी नौकरी की शुरूआत में ट्रेनिंग की है उक्त थानों का निरीक्षण कर उनको परखे कि उस समय से अब तक उक्त थानों में कोई परिवर्तन हुआ है या नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पुलिस कर्मचारियों के आवास के लिए एक सौ करोड रूपये की धनराशि दी जायेगी जिससे पुलिस कर्मियों को आवास की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकरियों को निर्देश दिये गये हैं कि सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढायी जाये साथ ही आवंछित तत्वों पर सख्त कार्यवाही की जाये। सीएम ने कहा कि देवभूमि के स्वरूप को किसी भी तरह बदलने नहीं दिया जायेगा। इसके लिए सख्त कदम उठाये जायेंगे। पुलिस कर्मियों के लिए विभागीय और आवासीय भवनों को बनाने के लिए बजट जारी किया गया है। पुलिस की जो भी डिमांड है उस पर भी सरकार कार्य कर रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 7 1 News Todayz आईएसबीटी गैंगरेप प्रकरणः पीड़िता ने पांचों आरोपियों की पहचान की आईएसबीटी गैंगरेप प्रकरणः पीड़िता ने पांचों आरोपियों की पहचान की
Next Article d 11 1 News Todayz गणेश महोत्सव के लिए सजने लगा दून का बाजार गणेश महोत्सव के लिए सजने लगा दून का बाजार

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

डीएम की पड़ी नजर तो संवरने लगे शिक्षा के मंदिर,परेड ग्राउण्ड सरकारी स्कूल भवन पर मरम्मत कार्य शुरू

जानें क्या हैं. कैबिनेट द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

डीएम का ऐक्शन, यातायात में बाधक 4 शराब की दुकानें शिफ्ट, सड़क सुरक्षा समिति के निर्णय सर्वाेपरि

कैंची धाम के लिए बाईपास निर्माण कार्य शीघ्र होगा शुरू, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

जनमानस की थी मांग, डीएम ने लाखामण्डल में दो दिन बिठाई आधार व प्रशासनिक टीमे

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?