By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: अपराधों के पंजीकरण में लापरवाही बरतने वाले कार्यवाही के लिये रहे तैयार: एसएसपी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - अपराधों के पंजीकरण में लापरवाही बरतने वाले कार्यवाही के लिये रहे तैयार: एसएसपी

उत्तराखण्ड

अपराधों के पंजीकरण में लापरवाही बरतने वाले कार्यवाही के लिये रहे तैयार: एसएसपी

Aanchal
Last updated: 16/02/2025 16:27
Aanchal
Share
6 3 News Todayz अपराधों के पंजीकरण में लापरवाही बरतने वाले कार्यवाही के लिये रहे तैयार: एसएसपी
SHARE

देहरादून: बिना रजिस्ट्रेशन के लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनके साथ धोखाधडी करने वाली ऐजेन्सियों के विरूद्ध इमीग्रेशन एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही के एसएसपी अजय सिंह ने निर्देश दिये हैं। अपराध समीक्षा बैठक करते हुए एसएसपी ने अज्ञात शवों की शिनाख्त तथा बरामद वाहनों के मिलान हेतु एस0ओ0पी0 तैयार कर सभी थाना प्रभारियों को की सर्कुलेट,एसओपी के अनुसार कार्यवाही करने की हिदायत दी,साथ ही उन्होंने कहा की सीसीटीएनएस के अन्तर्गत राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर संचालित किये जा रहे सभी पोर्टलों पर सूचनाओं को नियमित रूप से अध्यवधिक करने के की कार्यवाही अमल में लाई जाय।

गौकशी तथा गौतस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनकी अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। एसएसपी ने थानों में लम्बित पडे़ मालों की समीक्षा कर मालों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। सभी थाना प्रभारियों को रात्रि में नियमित रूप से थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए प्रभावी गश्त/चौकिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनकी अवैध सम्पत्ति के चिन्हिकरण के निर्देश दिए। पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी ली गई।

गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा अपराधों की समीक्षा करते हुए शिथिलता बरतने वाले थानाध्यक्षों को सख्त हिदायत दी गई।गोष्ठी के दौरान एसएसपी  द्वारा उपस्थित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये गये। थाना क्षेत्र में घटित किसी भी अपराध की सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया जाये, यदि किसी थाना प्रभारी द्वारा अपराधों के पंजीकरण में लापरवाही बररते हुए पीडित व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान करने का प्रयास किया जाता है तो सम्बन्धित थाना प्रभारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाली एजेन्सियो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाये, ऐसी सभी कम्पनियों/एजेन्सियों जिनके द्वारा बिना रजिस्टेªशन/वैध दस्तावेजों के लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनके साथ धोखाधडी की गयी हो, उन सभी एजेन्सीज के विरूद्ध इमीग्रेशन एक्ट के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये।

सीसीटीएनएस के तहत राष्ट्रीय/राज्य स्तर पर संचालित किये जा रहे सभी पोर्टलों पर नियमित रूप से सूचनाओं को अध्यावधिक किया जाये, सभी थाना प्रभारी व्यक्तिगत तौर पर इस बात को सुनिश्चित करें कि सभी सूचनाओं को समय से पोर्टलों पर अपलोड कर दिया जाये। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी समय-समय पर इसकी मानिटरिंग करते हुए यह सुनिश्चित कर लें कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये। थाना क्षेत्रों में मिलने वाले अज्ञात शवों की शिनाख्त तथा बरामद वाहनों के मिलान हेतु तैयार की गयी एसओपी से सभी थाना प्रभारियों को अवगत कराते हुए उक्त एसओपी के अनुरूप ही प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

गौकशी तथा गौतस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाये, ऐसे सभी अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को चिन्हित कर उसके जब्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। थानों में लम्बित पडे मालों की थानावार समीक्षा के दौरान सभी थाना प्रभारियों को मालों के निस्तारण की विधिक प्रक्रिया में तेजी लाते हुए मालो के यथाशीघ्र निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया। सभी थाना प्रभारियों को रात्रि में नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर सभी इलाकों में प्रभावी गश्त/पुलिस चौकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को थाने लाकर उनका सत्यापन करने तथा संदिग्धों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अवैध शराब/मादक पदार्थों की बरामदगी तथा नशा तस्करों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही की थानावार समीक्षा करते हुए अवैध शराब/मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनकी अवैध सम्पत्ति के चिन्हिकरण के निर्देश दिये गये। वर्तमान में चल रहे यातायात सुरक्षा माह के दौरान सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु जागरूकता अभियान चलाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 5 3 News Todayz उत्कृष्ट कार्य करने वाले 44 पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित उत्कृष्ट कार्य करने वाले 44 पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित
Next Article 7 News Todayz राज्यपाल ने बियॉन्ड फीयर ए पर्सनल जर्नी टू सोमा पुस्तक का विमोचन किया राज्यपाल ने बियॉन्ड फीयर ए पर्सनल जर्नी टू सोमा पुस्तक का विमोचन किया

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ

दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगीः सीएम

स्वास्थ्य लाभ के बाद हरीश रावत करेंगे उत्तराखण्ड यात्रा की शुरूआत

रुद्रप्रयाग जिले के 104 इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य नहीं, प्रवक्ताओं के भरोसे व्यवस्था

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?