By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: अरबों की सरकारी जमीन से हटा अवैध गन्ने का कब्जा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - अरबों की सरकारी जमीन से हटा अवैध गन्ने का कब्जा

उत्तराखण्ड

अरबों की सरकारी जमीन से हटा अवैध गन्ने का कब्जा

Aanchal
Last updated: 17/02/2026 12:41
Aanchal
Share
IMG 20260217 WA0353 960x560 1 News Todayz अरबों की सरकारी जमीन से हटा अवैध गन्ने का कब्जा
SHARE

देहरादून,  मुख्यमंत्री के निर्देशन में भू-माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला प्रशासन ने एक अहम कार्रवाई करते हुए टिहरी बांध परियोजना से विस्थापित परिवार को उनकी आवंटित आवासीय भूमि पर विधिवत कब्जा दिलाया। ग्राम अटक फार्म, परगना पछवादून, तहसील विकासनगर स्थित भूखण्ड पर पिछले 15 वर्षों से अवैध कब्जा बना हुआ था।

प्रकरण टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित टिहरी बांध परियोजना के अंतर्गत विस्थापित परिवारों को आवंटित आवासीय भूखण्डों से संबंधित है। शिकायतकर्ता सुमेरचंद एवं अन्य को आवंटित भूखण्ड संख्या-29 पर अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर तत्काल संयुक्त जांच टीम गठित की गई।

उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम में तहसील विकासनगर के सर्वे लेखपाल, सर्व कानूनगो, राजस्व उपनिरीक्षक (पुनर्वास), राजस्व निरीक्षक (पुनर्वास) तथा सहायक अभियंता (पुनर्वास) शामिल रहे। टीम ने पुनर्वास स्थल अटक फार्म, सेलाकुई में स्थलीय निरीक्षण कर भूखण्ड संख्या-15, 16, 17, 27, 28 एवं 29 का स्वीकृत नक्शों एवं राजस्व अभिलेखों से मिलान किया। जांच में पुष्टि हुई कि उक्त भूखण्ड खसरा संख्या 301, 302 एवं 303 के भाग हैं, जिन्हें टिहरी बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास हेतु क्रय किया गया था।

संयुक्त जांच में यह तथ्य सामने आया कि स्वर्गीय कुन्दन लाल जोशी के वारिसान द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा कर गन्ने की खेती की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की निगरानी में अवैध कब्जा हटवाकर संबंधित भूखण्डों, विशेषकर भूखण्ड संख्या-29, पर शिकायतकर्ता सुमेरचंद्र एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को विधिसम्मत कब्जा दिलाया गया।

वर्षों से लंबित प्रकरण के समाधान पर लाभार्थी दंपति ने जिलाधिकारी से भेंट कर मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सक्रिय पहल से उन्हें न्याय मिला है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पात्र लाभार्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है और भूमि कब्जाने वालों व भू-माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article crime murder dee553631683e49ca4defff9fd1f659b News Todayz देहरादून में ‘दोस्ती’ का कत्ल: लापता दिगंबर की दोस्तों ने ही ली जान, बेसबॉल बैट से हमला कर हरिद्वार की नहर में फेंका शव देहरादून में ‘दोस्ती’ का कत्ल: लापता दिगंबर की दोस्तों ने ही ली जान, बेसबॉल बैट से हमला कर हरिद्वार की नहर में फेंका शव
Next Article IMG 20260217 162937 960x960 1 News Todayz ‘आभा ऐप’ के जरिए सुगम हुआ इलाज, मरीजों ने मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार ‘आभा ऐप’ के जरिए सुगम हुआ इलाज, मरीजों ने मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?