By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: अलकनंदा नदी में समाई यात्रियों से भरी बस
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - अलकनंदा नदी में समाई यात्रियों से भरी बस

उत्तराखण्डहादसा

अलकनंदा नदी में समाई यात्रियों से भरी बस

Aanchal
Last updated: 26/06/2025 08:37
Aanchal
Share
1750935262 IMG 20250626 WA0009 e1750933846778 300x174 1 News Todayz अलकनंदा नदी में समाई यात्रियों से भरी बस
SHARE

रुद्रप्रयाग: जनपद के घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी, जब एक चारधाम यात्री बस अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में जा समाई। यह बस प्रातःकाल रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ की ओर जा रही थी।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, जिला पुलिस, अग्निशमन इकाई, राजस्व विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुँचीं। स्थानीय नागरिकों ने भी रेस्क्यू कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। नदी में समाने से पहले कुछ यात्री बस से छिटककर बाहर गिर गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीमों द्वारा तत्परता से खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया एवं प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया।

दुर्घटनाग्रस्त बस में कुल 20 यात्री सवार थे, जिनमें 8 लोग घायल अवस्था में रेस्क्यू किए गए हैं। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर होने के कारण AIIMS ऋषिकेश को एयरलिफ्ट किया गया है।

घायलों का विवरण –

1. दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान – उम्र 42 वर्ष
2. हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुंडा, राजस्थान – उम्र 45 वर्ष
3. ईश्वर सोनी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 46 वर्ष
4. अमिता सोनी, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र – उम्र 49 वर्ष
5. भावना सोनी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 43 वर्ष
6. भव्य सोनी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 7 वर्ष
7. पार्थ सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 10 वर्ष
8. सुमित कुमार (बस चालक), निवासी बैरागी कैंप, हरिद्वार – उम्र 23 वर्ष

मृतकों का विवरण

1. विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 42 वर्ष
2. ड्रिमी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 17

लापता व्यक्तियों का विवरण
1. रवि भवसार, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान – उम्र 28 वर्ष
2. मौली सोनी, निवासी पूना कुंभरिया रोड, सूरत, गुजरात – उम्र 19 वर्ष
3. ललित कुमार सोनी, निवासी गोगुंडा, राजस्थान – उम्र 48 वर्ष
4. गौरी सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश – उम्र 41 वर्ष
5. संजय सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान – उम्र 55 वर्ष
6. मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात – उम्र 24 वर्ष
7. चेतना सोनी, निवासी उदयपुर, रा जस्थान – उम्र 52 वर्ष
8. चेष्ठा, निवासी सिलिकॉन पैलेस, सूरत, गुजरात – उम्र 12 वर्ष
9. कट्टा रंजना अशोक, निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र – उम्र 54 वर्ष
10. सुशीला सोनी, निवासी उदयपुर, राजस्थान – उम्र 77 वर्ष

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article Screenshot 2025 06 20 19 39 26 11 a4f5ffe0bbdc3d5d81712064ead7664e 300x168 1 News Todayz राष्ट्रपति दून दौरा: राष्ट्रपति निकेतन का उद्घाटन और दृष्टिबाधित बच्चों से भावुक मुलाकात राष्ट्रपति दून दौरा: राष्ट्रपति निकेतन का उद्घाटन और दृष्टिबाधित बच्चों से भावुक मुलाकात
Next Article WhatsApp Image 2025 06 26 at 4.20.58 PM News Todayz सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के समाधान के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के समाधान के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?