By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: आईआईएम काशीपुर में ‘हिंदी माह’ के तहत अंतरविद्यालयी आशुभाषण प्रतियोगिता आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - आईआईएम काशीपुर में ‘हिंदी माह’ के तहत अंतरविद्यालयी आशुभाषण प्रतियोगिता आयोजित

उत्तराखण्डविविध

आईआईएम काशीपुर में ‘हिंदी माह’ के तहत अंतरविद्यालयी आशुभाषण प्रतियोगिता आयोजित

Aanchal
Last updated: 14/09/2026 15:03
Aanchal
Share
14 g News Todayz आईआईएम काशीपुर में ‘हिंदी माह’ के तहत अंतरविद्यालयी आशुभाषण प्रतियोगिता आयोजित
SHARE

देहरादून। आईआईएम काशीपुर में ‘हिंदी माह 2026’ के अंतर्गत हिंदी दिवस के अवसर पर अंतरविद्यालयी आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान द्वारा पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 16 विद्यालयों के कक्षा 10, 11 और 12 के 27 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने पर्ची के माध्यम से विषय प्राप्त किया। तैयारी के लिए पांच मिनट का समय मिलने के बाद प्रत्येक प्रतिभागी को अधिकतम पांच मिनट में अपना वक्तव्य प्रस्तुत करना था। प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय की समझ, भाषा की शुद्धता, प्रस्तुति की स्पष्टता, आत्मविश्वास और समय प्रबंधन के आधार पर किया गया।

कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, देश के विकास में युवाओं की भूमिका, विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, खेलों का महत्व और ‘मेरा भारत, मेरा गौरव’ जैसे विषयों पर विचार रखे। वहीं कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, तकनीकी परिवर्तन, सतत विकास, जलवायु परिवर्तन तथा डिजिटल युग में हिंदी की प्रासंगिकता जैसे गहन विषयों पर अपनी बात रखी।

प्रमुख वक्तव्य में अतुल श्रीवास्तव (वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी) ने कहा कि 14 सितंबर के दिन ही हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया था, और इसी कारण यह तिथि प्रतिवर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाई जाती है। सीए मृणाल सजवाण (वित्तीय सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी) ने कहा कि हिंदी हमारे रोजमर्रा की भाषा, मैत्री की भाषा है और हमारी संस्कृति, पहचान तथा सभ्यता को प्रतिबिंबित करती है। किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना अपने आप में बड़ी बात है, क्योंकि इसका उद्देश्य किसी को हराना नहीं, बल्कि स्वयं को कल से बेहतर बनाना है। भरत भूषण जोशी (वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी) ने कहा कि हिंदी सिर्फ भाषा ही नहीं है, यह हमारी सभ्यता है। प्रतियोगिताओं में भाग लेना व्यक्तित्व विकास के लिए बेहद आवश्यक है।

डॉ. मोहम्मद आसिफ खान (पुस्तकालय प्रमुख, हिंदी अधिकारी एवं सचिव) ने कहा कि यह मंच विद्यालयी विद्यार्थियों के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यही हमारा भविष्य हैं। मंच पर खड़े होकर बोलने का प्रयास करना ही सबसे बड़ा कदम है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सीए मृणाल सजवाण, भरत भूषण जोशी और अतुल श्रीवास्तव शामिल रहे। निर्णायकों ने विषय की समझ, भाषा की शुद्धता, प्रस्तुति की स्पष्टता, आत्मविश्वास और समय प्रबंधन के आधार पर मूल्यांकन किया तथा विद्यार्थियों को भाषा की शुद्धता बनाए रखने, अनावश्यक शब्दों की पुनरावृत्ति से बचने और समय के संतुलित उपयोग के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री के संदेश का वाचन किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खड़े होकर संकल्प के रूप में दोहराया। इसके अतिरिक्त, आमंत्रित अतिथि वक्ता द्वारा हिंदी की चुनिंदा कविताओं का पाठ भी प्रस्तुत किया गया। आईआईएम काशीपुर द्वारा पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता के परिणाम 30 सितंबर को ‘हिंदी माह 2026’ के समापन समारोह में घोषित किए जाएंगे।

Post navigation

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 14 f News Todayz हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधारः सीएम हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधारः सीएम
Next Article 14 h scaled 1 News Todayz उत्तराखंड का मीडिया प्रतिनिधिमंडल 5 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रेस टूर पर उत्तराखंड का मीडिया प्रतिनिधिमंडल 5 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रेस टूर पर

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

जिन जनपदों में जिस प्रकृति की शिकायतें अधिक, जिलाधिकारी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा कर कराएं शीघ्र समाधान

राज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 11,565 मामलों का हुआ निस्तारण  

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?