By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: आज का भारत अपनी ज्ञान परंपरा को आधार बनाते हुए तेज गति से आगे बढ़ रहा है: पीएम मोदी 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - राष्ट्रीय - आज का भारत अपनी ज्ञान परंपरा को आधार बनाते हुए तेज गति से आगे बढ़ रहा है: पीएम मोदी 

राष्ट्रीय

आज का भारत अपनी ज्ञान परंपरा को आधार बनाते हुए तेज गति से आगे बढ़ रहा है: पीएम मोदी 

Aanchal
Last updated: 09/12/2024 11:35
Aanchal
Share
3 Min Read
3 4 News Todayz आज का भारत अपनी ज्ञान परंपरा को आधार बनाते हुए तेज गति से आगे बढ़ रहा है: पीएम मोदी 
SHARE

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में रामकृष्ण मठ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महान विभूतियों की ऊर्जा कई सदियों तक संसार में सकारात्मक सृजन को विस्तार देती रहती है, इसलिए स्वामी प्रेमानंद महाराज की जयंती के दिन हम इतने पवित्र कार्य के साक्षी बन रहे हैं। लेखंबा में नवनिर्मित प्रार्थना सभागृह और साधु निवास का निर्माण, ये भारत की संत परंपरा का पोषण करेगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद आधुनिक विज्ञान के बहुत बड़े समर्थन थे। स्वामी कहते थे कि विज्ञान का महत्व केवल चीजों और घटनाओं के वर्णन तक नहीं है, बल्कि विज्ञान का महत्व हमें प्रेरित करने और आगे बढ़ाने में है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज आधुनिक टेक्नॉलॉजी के क्षेत्र में भारत की बढ़ती धमक, दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में भारत की नई पहचान, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ते कदम… आज का भारत अपनी ज्ञान परंपरा को आधार बनाते हुए तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आज हम अमृतकाल की नई यात्रा शुरू कर चुके हैं, हमने ‘विकसित भारत’ का अमोग संकल्प लिया है, हमें इसे पूरा करना है और तय समय सीमा में पूरा करना है।

उन्होंने कहा कि आज भारत, विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है। आज भारत का युवा, विश्व में अपनी क्षमता और  सामर्थ्य को प्रमाणित कर चुका है।  हमें राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में नेतृत्व के लिए युवाओं को तैयार करने की जरूरत है। आज जरूरत है कि राजनीति में भी हमारे युवा नेतृत्व करें।  अब हम राजनीति को सिर्फ परिवारवादियों के लिए नहीं छोड़ सकते, इसलिए हम नए वर्ष में, 2025 में नई शुरूआत करने जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर, युवा दिवस के अवसर पर दिल्ली में Young Leaders Dialogue का आयोजन होगा। इसमें देश से 2,000 चयनित युवाओं को बुलाया जाएगा। करोड़ों अन्य युवा भी technology के माध्यम से इससे जुड़ेंगे। युवाओं की दृष्टि से विकसित भारत पर चर्चा होगी। युवाओं को राजनीति से जोड़ने का रोड मैप बनाया जाएगा। हमारा संकल्प है, आने वाले समय में एक लाख प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीति में लाएंगे और ये युवा देश का भविष्य बनेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 2 3 News Todayz सीएम धामी ने छात्र– छात्राओं के दल को शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सीएम धामी ने छात्र– छात्राओं के दल को शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Next Article 4 4 News Todayz घंटाघर में स्पीड ब्रेकर, स्टॉप लाइन आदि की कार्य पूर्ण राजपुर रोड में डिवाइडर का नवीनीकरण कार्य युद्ध स्तर पर घंटाघर में स्पीड ब्रेकर, स्टॉप लाइन आदि की कार्य पूर्ण राजपुर रोड में डिवाइडर का नवीनीकरण कार्य युद्ध स्तर पर

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

दिल्ली को मिली सीएम रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे ज्ञानेश कुमार, अधिसूचना जारी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार होने जा रहे कल रिटायर

राष्ट्रपति मुर्मू ने व्यक्त किया प्रयागराज सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक

पुलवामा हमला: पीएम मोदी और अमित शाह ने दी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?