By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: आपदा सचिव ने वरुणावत लैंडस्लाइड क्षेत्र का लिया जायजा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - आपदा सचिव ने वरुणावत लैंडस्लाइड क्षेत्र का लिया जायजा

उत्तराखण्ड

आपदा सचिव ने वरुणावत लैंडस्लाइड क्षेत्र का लिया जायजा

Aanchal
Last updated: 29/08/2024 12:02
Aanchal
Share
3 Min Read
d 7 11 News Todayz आपदा सचिव ने वरुणावत लैंडस्लाइड क्षेत्र का लिया जायजा
SHARE

उत्तरकाशी। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने वरूणावत पर्वत के पूर्वी दिशा में अवस्थित गोफियारा क्षेत्र के ऊपर हुए भूस्खलन का जायजा लिया। उन्होंने कहा किसी विशेषज्ञ एजेंसी की मदद लेकर प्रभावित क्षेत्र में जल्द सुरक्षात्मक और उपचार कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा भूस्खलन का मलबा व पत्थर आबादी क्षेत्र तक न पहुंचे, इसके लिए सुरक्षा दीवार व रेलिंग का निर्माण कर दोहरी सुरक्षा व्यवस्था करने के साथ ही आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर भूस्खलन के उपचार व रोकथाम के कार्य कराए जांएगे।
आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा कार्य होने तक खतरे की संभावना वाली जगहों के निवसियों को अन्यत्र सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने इसके लिए प्रभावित लोगों को नियामनुसार किराया व सहायता राशि भी उपलब्ध कराने की बात भी कही।
आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने जिला मुख्यालय उत्तरकाशी पहॅंचकर अधिकारियों के साथ कुटेटी देवी मंदिर ने निकट जाकर 27 अगस्त की रात्रि को हुई अतिवृष्टि के कारण वरूणावत पर्वत के पूर्वी दिशा में अवस्थित गोफियारा क्षेत्र के ऊपर हुए भूस्खलन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंनें वरूणावत पर्वत की निचले हिस्से में अवस्थित मस्जिद मोहल्ला एवं गोफियारा क्षेत्र में जाकर भूस्खलन की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने भूस्खलन की स्थिति एवं प्रशासन के द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी देने के साथ ही प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के लिए तात्कालिक एवं दीर्घकालीन उपाय सुनिश्चित किए जाने का आग्रह किया।
सचिव आपदा प्रबंधन ने अपने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को हिदायत दी कि खतरे की संभावना वाली जगहों से लोगों को अन्यत्र सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जाये। ऐसे परिवारों को नियामानुसार किराया और सहायता राशि का भी भुगतान किया जाये। भूस्खलन के उपचार के लिए टो-प्रोटेक्शन और एंकरिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करने के साथ ही भूस्खलन के मलवे व पत्थरों को आबादी वाले क्षेत्र तक न पहुंचने देने के लिए दो स्तरीय सुरक्षा ढांचे का निर्माण करने पर विचार किया जाएगा। इसके लिए किसी विशेषज्ञ संगठन का सहयोग लेकर सभी आवश्यक कार्य जल्दी शुरू करवाएं जाएंगे। उन्होंनें मस्जिद मोहल्ला के ऊपरी क्षेत्र में लगी सुरक्षा रेलिंग को गोफियारा की तरफ विस्तारित किए जाने के साथ ही गैबियन वाल का निर्माण करने की आवश्यकता भी बताई। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की। जिसमें उन्होंने भूस्खलन की विस्तार से जानकारी ली. इसके उपचार एवं सुरक्षा के उपायों को लेकर चर्चा की।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 6 10 News Todayz रिटायर्ड आईएएस  सुशील कुमार बने राज्य निर्वाचन आयुक्त रिटायर्ड आईएएस  सुशील कुमार बने राज्य निर्वाचन आयुक्त
Next Article d 2 16 News Todayz बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमणः सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फिर से सर्वे शुरू बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमणः सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फिर से सर्वे शुरू

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

डीएम की पड़ी नजर तो संवरने लगे शिक्षा के मंदिर,परेड ग्राउण्ड सरकारी स्कूल भवन पर मरम्मत कार्य शुरू

जानें क्या हैं. कैबिनेट द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

डीएम का ऐक्शन, यातायात में बाधक 4 शराब की दुकानें शिफ्ट, सड़क सुरक्षा समिति के निर्णय सर्वाेपरि

कैंची धाम के लिए बाईपास निर्माण कार्य शीघ्र होगा शुरू, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

जनमानस की थी मांग, डीएम ने लाखामण्डल में दो दिन बिठाई आधार व प्रशासनिक टीमे

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?