By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए जीएसटी की नई दरों का किया प्रचार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए जीएसटी की नई दरों का किया प्रचार

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए जीएसटी की नई दरों का किया प्रचार

Aanchal
Last updated: 24/09/2025 08:52
Aanchal
Share
WhatsApp Image 2025 09 24 at 1.06.53 PM 768x512 1 News Todayz उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए जीएसटी की नई दरों का किया प्रचार
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के कुँआवाला बाजार में “स्वदेशी अपनाओ” एवं जीएसटी की नई दरों के प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बाजार भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत करते हुए स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लाभ बताए और हाल ही में लागू की गई नई जीएसटी दरों की जानकारी साझा की। श्री धामी ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना न केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी दरों में किए गए संशोधन का उद्देश्य आम जनता की सुविधा और व्यापारिक गतिविधियों को सरल बनाना है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और सरल कर प्रणाली से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जन-जागरूकता और लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही “स्वदेशी अपनाओ” अभियान को व्यापक सफलता मिलेगी और राज्य की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री बृजभूषण गैरोला भी मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 1 5 150x150 1 News Todayz आपदा प्रभावित फूलेत गांव से गंभीर बीमार व्यक्ति को जिला प्रशासन ने एयर एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल आपदा प्रभावित फूलेत गांव से गंभीर बीमार व्यक्ति को जिला प्रशासन ने एयर एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
Next Article f2794db7 7fd2 4759 9544 aceb85d25a76 News Todayz उत्तराखंड: पेपर लीक मामले पर बढ़ा युवाओं का गुस्सा, यूथ कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन उत्तराखंड: पेपर लीक मामले पर बढ़ा युवाओं का गुस्सा, यूथ कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?