By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू, 2.15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू, 2.15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू, 2.15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल

Aanchal
Last updated: 21/02/2026 10:08
Aanchal
Share
d 4 2 News Todayz उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू, 2.15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल
SHARE

रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की शनिवार से परीक्षाएं शुरू हो गयी हैं,इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में कुल 2,15,252 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिसके चलते शिक्षा विभाग और बोर्ड प्रशासन द्वारा परीक्षा को नकल विहीन और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो सके।
बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस बार हाईस्कूल में 1,12,266 और इंटरमीडिएट में 1,02,986 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इससे पहले 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न कराई जा चुकी है। लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन और सुरक्षित भंडारण के लिए प्रदेशभर में कुल 39 संग्रह केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुमाऊं मंडल में 13 और गढ़वाल मंडल में 26 केंद्रनकल रोकने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों के आसपास बीएनएसएस की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी गई है। जिससे किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को रोका जा सके। प्रशासन और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं, ताकि छात्रों को शांत और सुरक्षित वातावरण मिल सके। पहले दिन इंटरमीडिएट में ड्राइंग एंड पेंटिंग विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के पहले दिन छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्होंने पूरे साल मेहनत से तैयारी की है। हालांकि प्रश्नपत्र के स्वरूप को लेकर हल्का तनाव भी स्वाभाविक है। इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक संचालित होंगी, जबकि हाईस्कूल की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड और प्रशासन का लक्ष्य है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल मुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 3 1 News Todayz सीएम धामी ने कुम्भ मेला 2027 के लिए 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया सीएम धामी ने कुम्भ मेला 2027 के लिए 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया
Next Article d 2 1 News Todayz कार खाई में गिरी दो की मौत, विवाह समारोह से लौट रहे थे मृतक कार खाई में गिरी दो की मौत, विवाह समारोह से लौट रहे थे मृतक

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?