By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

Aanchal
Last updated: 15/07/2025 12:50
Aanchal
Share
66fab63a5cb12 tripura imd issues yellow and orange alert for tripura heavy rainfall likely 303120181 16x9 1 News Todayz उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और प्रदेशभर में लगातार मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। बारिश जहां लोगों को राहत दे रही है, वहीं, कई क्षेत्रों में यह आफत का रूप भी लेती जा रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, देहरादून और बागेश्वर जनपदों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश गरज और चमक के साथ हो सकती है। इन जिलों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और नैनीताल के कई क्षेत्रों में भी भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इन क्षेत्रों में तेज झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इधर, प्रदेश के पर्वतीय अंचलों में भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई संपर्क मार्ग बाधित हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, नदियों और पहाड़ी ढलानों के आसपास सतर्कता बरतें और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article c1 20250714 22263162 300x200 1 News Todayz मुख्यमंत्री ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, शिक्षा में गुणात्मक सुधार के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, शिक्षा में गुणात्मक सुधार के दिए निर्देश
Next Article New Project 2025 07 15T190221.339 300x169 1 News Todayz सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?