By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: उत्तराखण्ड गठन की मूलभूत अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए संघर्ष करेगी लोजपाःविशाल ठाकुर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - राजनीति - उत्तराखण्ड गठन की मूलभूत अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए संघर्ष करेगी लोजपाःविशाल ठाकुर

राजनीति

उत्तराखण्ड गठन की मूलभूत अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए संघर्ष करेगी लोजपाःविशाल ठाकुर

Aanchal
Last updated: 17/03/2026 07:56
Aanchal
Share
d 1 2 News Todayz उत्तराखण्ड गठन की मूलभूत अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए संघर्ष करेगी लोजपाःविशाल ठाकुर
SHARE

देहरादून। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के भ्रष्टाचारी शासन के कारण उत्तराखण्ड राज्य के गठन के सपने अब तक चकनाचूर होते रहे है। राज्य गठन के पच्चीस साल बाद भी रोजगार के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में पलायन चरम पर है। पहाड़ी जनपदों में घोस्ट विलेजों के संख्या लगातार बढ़ रही है। किन्तु यहां आई अब तक की सरकारों ने इस ज्वलंत मुद्दे पर भी अब तक राजनैतिक रोटियां सेकने का काम किया है। उन्हांेने कहा कि राज्य गठन के बाद भी समस्याओं का समाधान न होने के कारण प्रदेश की जनता में हताशा और निराशा का माहोल है।
विशाल ठाकुर ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी का लक्ष्य उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय उद्योग, पर्यटन आधारित रोजगार, कृषि एवं जड़ी-बूटी आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर लाना है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत सुविधाएं मजबूत करने के लिए भी उनकी पार्टी संकल्परत है। जिससे कि युवाओं को अपने ही गांव और क्षेत्र में रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तराखण्ड राज्य गठन की मूलभूत अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए संघर्ष करेगी।
मंगलवार को यहां बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान लोजपा के प्रदेश प्रभारी पवन वर्मा ने बताया कि लोजपा आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड अपने उम्मीदवार उतारने के लिए रणनीति तैयार कर रही है। उनकी पार्टी उत्तराखण्ड के ज्वलंत मुद्दों को लेकर चल रहे जन आंदोलनों को भी अपना समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत को मानते हुए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विजन को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने पार्टी की कोर कमेटी की घोषणा की। जिसमें प्रदेश एवं जिला स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए।
पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शहीद कादरी,नजीर साब्ररी प्रदेश सचिव कुमाउ मंडल अध्यक्ष शिवांश चौधरी, प्रदेश महासचिव मोनिका अष्टवाल, प्रदेश प्रवक्ता दिलीप प्रधान,जॉय अर्नाल्ड,के पी सिंह,गौतम कुमार, जिला अध्यक्ष देहरादून, राजेश पंवार, गौतम कुमार जिलाध्यक्ष हरिद्वार पौड़ी जिलाअध्यक्ष विजय ध्यानी,जिलाअध्यक्ष उधमसिंह नगर सुरेंद्र चौहान सहित दर्ज़ेनो कार्यकर्ता मौजूद रहे !

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 1 8 News Todayz चूना भट्टा क्षेत्र में पुराने खंडहर में मिला महिला का शव,नशे की ओवर डोज हो सकता  है मौत का कारण चूना भट्टा क्षेत्र में पुराने खंडहर में मिला महिला का शव,नशे की ओवर डोज हो सकता  है मौत का कारण
Next Article griftar News Todayz ऊर्जा निगम का अवर अभियंता रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार ऊर्जा निगम का अवर अभियंता रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

उत्तराखंड के 20 अदृश्य संकट (2027 से पहले चेतावनी): राजनीति, समाज और भविष्य का गहराई से विश्लेषण

कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसी,प्रदेश को आठ चुनावी जोन में बांटा

उत्तराखण्ड में बड़ा राजनीतिक धमाका,कई भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल

मंत्रिमंडल विस्तार से टूटी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी

धामी कैबिनेट के नये मंत्रियों को बांटे गये विभाग,

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?