By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण

Aanchal
Last updated: 28/06/2025 12:59
Aanchal
Share
28 june 01 2 scaled 1 News Todayz उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण
SHARE

-सूचना कार्मिक अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निश्ठा और ईमानदारी से करे निवर्हन: डीजी

देहरादून: रिंग रोड स्थित सूचना भवन में शनिवार को उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। तिवारी द्वारा नवनिर्वाचित संघ के पदाधिकारियों का शपथ दिलायी गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सूचना महानिदेशक तिवारी ने कहा कि कार्मिक हितों का शीघ्र समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग का कार्य सरकार की नीतियों व योजनाओं का जनहित में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करना है। सभी कार्मिक अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करे। संघ द्वारा रखी गई मांगों का शीघ्र समाधान किया जायेगा। कार्मिकों के लिए विशेष रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे।

इस मौके पर अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी ने संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विगत समय में भी संघ द्वारा रखी गई मांगों का प्राथमिकता पर समाधान किया गया है।

संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश रावत ने कहा कि संघ का प्रयास होगा कि कार्मिकों के हितों को शीघ्र समाधान कराया जा सके। इसके लिए अधिकारियों से निरंतर संवाद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी समय में संघ का जनपद स्तर तक विस्तार किया जायेगा। संघ के महामंत्री अंकित कुमार ने कहा कि संघ का उद्देश्य रहेगा कि कार्मिकों के हितां का शीघ्र समाधान हो।

इस दौरान अध्यक्ष पद पर कैलाश रावत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से प्रशांत रावत, संजय कुमार, महामंत्री पद पर अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर श्रीमती पारूल, कोशाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीवान, संगठन मंत्री पद पर सत्येंन्द्र बिजल्वाण, संयोजक/ऑडिटर पद पर अरूण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बालम सिंह नगरकोटी, पप्पू चौहान, आरती गुणवंत, चन्द्र बल्लभ, माधुरी सेमल्टी, भरत रावत, गोपाल बिश्ट, विजय रावत द्वारा शपथ ग्रहण की गई।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिश्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह, उप निदेशक, मनोज कुमार श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया सहायक निदेशक एल.पी.भट्ट, पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह बुदियाल, पूर्व महामंत्री के.एस.पंवार एवं सुरेश चन्द्र भट्ट सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2025 06 28 at 4.22.41 PM News Todayz सरकारी मामलों की बेहतर पैरवी को लेकर विभाग और अधिवक्ताओं के बीच हो बेहतर समन्वय: सीएस सरकारी मामलों की बेहतर पैरवी को लेकर विभाग और अधिवक्ताओं के बीच हो बेहतर समन्वय: सीएस
Next Article प्राकृतिक संसाधनों की राष्ट्र को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका: सीएम धामी

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?