By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: उपभोक्ताओं को सुगम आपूर्ति को लेकर डीएम ने करवाए अरविंद गैस एजेंसी से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी में शिफ्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - उपभोक्ताओं को सुगम आपूर्ति को लेकर डीएम ने करवाए अरविंद गैस एजेंसी से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी में शिफ्ट

उत्तराखण्ड

उपभोक्ताओं को सुगम आपूर्ति को लेकर डीएम ने करवाए अरविंद गैस एजेंसी से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी में शिफ्ट

Aanchal
Last updated: 24/04/2026 15:19
Aanchal
Share
WhatsApp Image 2026 04 24 at 8.29.00 PM News Todayz उपभोक्ताओं को सुगम आपूर्ति को लेकर डीएम ने करवाए अरविंद गैस एजेंसी से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी में शिफ्ट
SHARE

देहरादून: जनमानस की सुविधा एवं सुगम गैस आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के बाद  अरविंद गैस एजेंसी, रेसकोर्स से लगभग 13,890 उपभोक्ताओं के एलपीजी गैस कनेक्शन को जीवन ज्योति गैस एजेंसी, कैनाल रोड में स्थानांतरित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में नंदा गैस एजेंसी, तुनवाला के लगभग 22,000 गैस कनेक्शन अरविंद गैस एजेंसी पर शिफ्ट किए गए थे। इससे अरविंद गैस एजेंसी पर अत्यधिक भार पड़ने के कारण उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति में विलंब की समस्या उत्पन्न हो रही थी।

नंदा गैस एजेंसी, तुनवाला को भूमि संबंधी विवाद के चलते जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए सील किया गया था, जिसके पश्चात उसके उपभोक्ताओं को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अन्य एजेंसियों से जोड़ा गया।

जिला प्रशासन द्वारा अरविंद गैस एजेंसी पर भार को संतुलित करते हुए उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं सुचारू गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। जीवन ज्योति गैस एजेंसी, कैनाल रोड को स्थानांतरित किए गए 13890 उपभोक्ताओं को अब अधिक व्यवस्थित एवं त्वरित सेवा प्राप्त होगी।

जिला प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी उपभोक्ता को असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से नई एजेंसी से समन्वय स्थापित कर गैस आपूर्ति संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं।

उपभोक्ता अपनी सुविधा हेतु जीवन ज्योति गैस के नंबरों 9627167899, 9412078085, 9870980577 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2026 04 24 at 7.10.05 PM News Todayz मुख्य सचिव ने की “25 बिंदु कार्यक्रम 2025-26” की समीक्षा मुख्य सचिव ने की “25 बिंदु कार्यक्रम 2025-26” की समीक्षा
Next Article WhatsApp Image 2026 04 13 at 4.48.06 PM News Todayz मुख्यमंत्रीधामी ने दी हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं मुख्यमंत्रीधामी ने दी हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?