By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: उपलब्धि: उत्तराखंड में बनी फ़िल्म “भेड़िया धसान” का मेलबर्न में इंटरनेशनल प्रीमियर, मिली अंतरराष्ट्रीय मंच में पहचान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - उपलब्धि: उत्तराखंड में बनी फ़िल्म “भेड़िया धसान” का मेलबर्न में इंटरनेशनल प्रीमियर, मिली अंतरराष्ट्रीय मंच में पहचान

उत्तराखण्डमनोरंजन

उपलब्धि: उत्तराखंड में बनी फ़िल्म “भेड़िया धसान” का मेलबर्न में इंटरनेशनल प्रीमियर, मिली अंतरराष्ट्रीय मंच में पहचान

Aanchal
Last updated: 03/08/2025 07:53
Aanchal
Share
WhatsApp Image 2025 08 03 at 10.26.20 AM News Todayz उपलब्धि: उत्तराखंड में बनी फ़िल्म “भेड़िया धसान” का मेलबर्न में इंटरनेशनल प्रीमियर, मिली अंतरराष्ट्रीय मंच में पहचान
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड के नैनीताल ज़िले के मुक्तेश्वर और कालाढूंगी की खूबसूरत वादियों में शूट की गई हिंदी फ़िल्म “भेड़िया धसान” का इंटरनेशनल प्रीमियर, इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबर्न (आस्ट्रेलिया) में होगा। फेस्टिवल 14 से 24 अगस्त 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा।

इससे पहले इस फ़िल्म का वर्ल्ड प्रीमियर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ केरला (IFFK) में इंडियन सिनेमा नाव श्रेणी के अंतर्गत हुआ था, जहाँ इसे काफी सराहना मिली थी।

फ़िल्म का निर्देशन भरत सिंह परिहार ने किया है, जो मूलतः उत्तराखंड के निवासी हैं और वर्तमान में मुंबई में रहकर हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

“भेड़िया धसान” की कहानी समेत लोकेशंस व स्थानीय संस्कृति की झलक इसे अलग ही पहचान देती है, वहीं इसका अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचना उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।

फ़िल्म एक प्रवासी मज़दूर की कहानी है जो बड़े शहर से वापस अपने गांव लौटता है और गांव की रूढ़िवादी व्यवस्था में फसकर रह जाता है। फिल्म एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों की सोच और सपनों के टकराव को दिखाती है। फिल्म के लेखक रामेंद्र सिंह हैं, फ़िल्म की सिनेमेटोग्राफी हल्द्वानी के पार्थ जोशी ने की है और फ़िल्म का संगीत शिमला के तेजस्वी लोहूमी ने दिया हैI

फिल्म में मुख्य भूमिका उत्तराखंड श्रीनगर के यतेंद्र बहुगुणा ने निभाई है, जो अभी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं, यतेन्द्र कई हिंदी फिल्मों में अलग अलग भूमिओकाओं में नजर आ चुके हैं। उत्तराखंड के वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीश डोभाल भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे, वहीं फिल्म में मदन मेहरा, आकाश नेगी, स्वाती नयाल, राघव शर्मा, ध्रुव टम्टा, राजेंद्र सिंह, मोहन राम, दीपक मालदा और महेश सैनी ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा फिल्म में मुक्तेश्वर के बाल कलाकार अरमान खान और मंजीत सिंह ने भी अभिनय किया है।

फिल्म के नायक यतेंद्र बहुगुणा मूल रूप से जनपद पौड़ी स्थित बुगाणी गाँव के हैंI उनके पिता देवी प्रसाद बहुगुणा श्रीनगर में व्यवसाई होने के चलते वहीं बस चुके थेI श्रीनगर गढ़वाल में जन्मे यतेन्द्र की प्रारंभिक से लेकर स्नातक तक कि शिक्षा श्रीनगर में ही हुईI यतिन शुरू से ही उम्दा किस्म के कलाकार थे, स्कूल से लेकर कालेज तक वह हर कर्यक्रम में हिस्सा लिया करते थेI उन्होंने गढ़वाली आल्बम में भी काम कियाI परन्तु वह यहीं नहीं रुके और उनका चयन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के लिए हुआI फिर वह थिएटर कि दुनिया में चर्चित नाम बन गये। कई समय तक थियेटर करने के बाद यतेन्द्र ने बालीवुड में कदम रखा, धीरे धीरे उन्हें कामयाबी मिलने लगी, उन्हें सुपर30 जैसी हिट फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा डाईल100 में मनोज बाजपेई जैसे नामचीन कलाकारों के साथ अहंम भूमिका निभाने का मौका मिलाI इसके अलावा यतिन ने बहुत सारी हिंदी फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाए हैंI

यतेन्द्र हाल ही 25 जुलाई को अमाजोन प्राइम पर रिलीज वेब-शो “रंगीन” में भी नज़र आ रहे हैं जहां आप उनको नवीन के किरदार में देख सकते है, जो आदर्श (विनीत कुमार) के साथ मिलकर एक अखबार चलाते हैं, यहाँ भी उन्होंने नवीन के किरदार में बेहतरीन अदाकारी की है, इस किरदार में भी उनके काम की बहुत सराहना हो रही हैI

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, स्वास्थ्य आयुक्त बनाने पर विचार
Next Article मुख्यमंत्री ने पात्र मृतक आश्रितों को किए नियुक्ति पत्र वितरित

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?