By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: “उफतारा” सम्मान समारोह 2026 में शामिल हुई नामी हस्तियां, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - “उफतारा” सम्मान समारोह 2026 में शामिल हुई नामी हस्तियां, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

उत्तराखण्डमनोरंजन

“उफतारा” सम्मान समारोह 2026 में शामिल हुई नामी हस्तियां, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

Aanchal
Last updated: 29/06/2026 05:16
Aanchal
Share
WhatsApp Image 2026 06 29 at 11.50.05 AM News Todayz “उफतारा” सम्मान समारोह 2026 में शामिल हुई नामी हस्तियां, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित
SHARE

-उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री व लोक कलाकारों को प्रोत्साहन देना ही उद्देश्य: भण्डारी  

देहरादून: उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एण्ड रेडियो एशोसिएसन  (उफतारा)  द्वारा “उफतारा”  सम्मान समारोह 2026 का आयोजन देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था ने सांस्कृतिक, सामाजिक, और उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई  नामी हस्तियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कबीना मंत्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री मधू भट्ट, विशिष्ट अतिथि सूचना महानिदेशक, बंसीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक, के. एस चौहान मौजूद रहे।

कार्यक्रम आयोजन का उद्देश्य उत्तराखण्ड की संस्कृति, लोक गायकी, फिल्म इंडस्ट्री, रेडियो के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों, साहित्यकारों व प्रोत्साहन करने वालों को सम्मान देना था।

इस दौरान प्रदेशभर के उत्तराखंडी सिनेमा, गायन, संगीत अभिनय व निर्देशन समेत इससे जुड़ी तमाम हस्तियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

उफतारा के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने बताया कि संस्था विगत कई वर्षों से यह सम्मान समारोह आयोजित करती आ रही है। संस्था का उद्देश्य उत्तराखण्ड के कलाकारों, लोक कलाकारों के हितों के अलावा प्रदेश की फिल्म इंडस्ट्री को मजबूत करना है। जिससे इस जगत से जुड़े लोगों के हितों के अलावा प्रदेश में रोजगार और राजस्व का भंडार बढ़ेगा।

भंडारी ने प्रदेश की जनता के साथ प्रवासी लोगों से भी अपील की.. कि हमारी इंडस्ट्री से निर्मित फिल्मों को अवश्य देखें। आपके योगदान से हमारे कलाकारों को प्रोत्साहन तो मिलेगा ही, इसके अलावा हमारी फिल्म इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी। जिससे प्रदेश में कई रोजगार पैदा होने के साथ राजस्व में भी बढ़तरी होगी। और प्रदेश को सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश और प्रदेश से बाहर उत्तराखंडी लोक कला और संस्कृति से जुड़ी जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान लोक कलाकारों के ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2026 06 28 at 7.53.23 PM News Todayz  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बागवाला में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बागवाला में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
Next Article WhatsApp Image 2026 06 29 at 12.37.30 PM News Todayz मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जनसमस्याएं

मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को दिए सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के निर्देश

सैनिकों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का परिचायकः जोशी

सीएम धामी शामिल हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?