By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: ओंकारेश्वर मंदिर में गूँजे महादेव के जयकारे: महाशिवरात्रि पर हुई कपाट खुलने की घोषणा, पुष्पों से महक उठा शीतकालीन गद्दीस्थल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - ओंकारेश्वर मंदिर में गूँजे महादेव के जयकारे: महाशिवरात्रि पर हुई कपाट खुलने की घोषणा, पुष्पों से महक उठा शीतकालीन गद्दीस्थल

उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

ओंकारेश्वर मंदिर में गूँजे महादेव के जयकारे: महाशिवरात्रि पर हुई कपाट खुलने की घोषणा, पुष्पों से महक उठा शीतकालीन गद्दीस्थल

Aanchal
Last updated: 15/02/2026 09:38
Aanchal
Share
d070bda79b5152deb753c24505a58dfe News Todayz ओंकारेश्वर मंदिर में गूँजे महादेव के जयकारे: महाशिवरात्रि पर हुई कपाट खुलने की घोषणा, पुष्पों से महक उठा शीतकालीन गद्दीस्थल
SHARE

उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 15 फरवरी । ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वृष लग्न में प्रातः 8 बजे से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसका निर्णय महाशिवरात्रि के दिन परंपरानुसार शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में एक बैठक में पंचांग गणना के उपरांत लिया गया।

रविवार काे ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में विद्वान आचार्यों, हक-हकूकधारियों तथा बदरी-केदार मंदिर समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में केदारनाथ धाम के कपाट खाेलने की तिथि और समय तय किया गया। परंपरा के अनुसार निर्धारित तिथि से पूर्व बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारपुरी के लिए प्रस्थान करेगी।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी के अनुसार पंचमुखी डोली के प्रस्थान से पूर्व 18 अप्रैल को उखीमठ में भैरवनाथजी की पूजा-अर्चना होगी। 19 अप्रैल को डोली उखीमठ से फाटा के लिए प्रस्थान करेगी, 20 अप्रैल को गौरीकुंड में रात्रि प्रवास तथा 21 अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। इसके बाद 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे विधि-विधान से कपाट खोले जाएंगे। इस यात्रा वर्ष केदारनाथ धाम में एम.टी. गंगाधर मुख्य पुजारी का दायित्व संभालेंगे। मदमहेश्वर धाम के लिए शिवशंकर लिंग ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में पूजा व्यवस्था देखेंगे, जबकि पुजारी बागेश लिंग अतिरिक्त व्यवस्था में रहेंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर मुजफ्फरनगर निवासी अभिनव सुशील ने ओंकारेश्वर मंदिर को पुष्प सज्जा में सहयोग किया।

इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए समिति राज्य सरकार एवं प्रशासन के साथ समन्वय में कार्य कर रही है।

मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि कपाट तिथि घोषित होते ही यात्रा तैयारियों को गति दी जा रही है तथा मंदिर समिति के कार्यालयों एवं विश्राम गृहों का निरीक्षण जारी है। यात्रा प्रबंधन को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

घोषणा कार्यक्रम में केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, मंदिर समिति सदस्य, धर्माचार्य, वेदपाठी, हक-हकूकधारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 0269ec197cb079df94b26ca5338996df scaled 1 News Todayz परेड ग्राउंड में दिखा ‘टू फिट टू क्विट’ का जज्बा, फिटनेस बनी कम्युनिटी सेलिब्रेशन परेड ग्राउंड में दिखा ‘टू फिट टू क्विट’ का जज्बा, फिटनेस बनी कम्युनिटी सेलिब्रेशन
Next Article images 2026 02 17T130803.818 News Todayz सड़क सुरक्षा के लिए धामी सरकार के ठोस कदम: जागरूकता अभियान के जरिए जन-भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर सड़क सुरक्षा के लिए धामी सरकार के ठोस कदम: जागरूकता अभियान के जरिए जन-भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?