By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांदी ने  दिल्ली में की मोहम्मद दीपक से मुलाकात
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - राजनीति - कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांदी ने  दिल्ली में की मोहम्मद दीपक से मुलाकात

राजनीति

कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांदी ने  दिल्ली में की मोहम्मद दीपक से मुलाकात

Aanchal
Last updated: 23/02/2026 10:36
Aanchal
Share
d 1 3 News Todayz कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांदी ने  दिल्ली में की मोहम्मद दीपक से मुलाकात
SHARE

देहरादून। कांग्रेस के शीर्ष नेता और सांसद राहुल गांधी ने उत्तराखंड कोटद्वार बाबा दुकान विवाद से सुर्खियों में आए दीपक कुमार कश्यप उर्फ मोहम्मद दीपक से दिल्ली में मुलाकात की। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दीपक कुमार के साथ अपनी कुछ फोटो पोस्ट की। उन्होंने दीपक कुमार की तारीफ भी की है। ये मुलाकात सोमवार को राहुल के दिल्ली स्थित निवास पर हुई है। इससे पहले भी राहुल गांधी ने दीपक कुमार की तारीफ करते हुए पोस्ट किया था। उस समय राहुल गांधी ने दीपक कुमार को भारत का हीरो भी कहा था। राहुल गांधी ने लिखा था कि उत्तराखंड का दीपक भारत का हीरो है। दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहा हैए उस संविधान के लिए जिसे भाजपा और संघ परिवार रोज रौंदने की साजिश कर रहे हैं। वह नफरत के बाजार में प्यार की दुकान की जीती.जागती निशानी है और यही बात सत्ताधारी पार्टी को सबसे ज्यादा दुख देती है। संघ परिवार जानबूझकर देश में आर्थिक और सामाजिक जहर फैला रहा है। ताकि भारत बंटा रहे और कुछ लोग डर के मारे राज कर सकें। उत्तराखंड कै पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार शहर में बाबा नाम से एक कपड़ों की दुकान है। जिसके मालिक एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति हैं। बीती 26 जनवरी को इसी दुकान के नाम पर एक विवाद खड़ा हो गया था। उस रोज हिंदू संगठनों के कुछ कार्यकर्ताओं ने दुकान के मालिक से बाबा नाम को हटाने की मांग की थी। उनका कहना था कि कोटद्वार में सिद्धबली बाबा हिंदुओं के आराध्य देवता हैं, ऐसे में बुजुर्ग दुकानदार पर दुकान का नाम हटाने का दबाव बनाया जा रहा था।
इसी हंगामे के बीच दुकान के पास में ही जिम चलाने वाले दीपक कुमार कश्यप पहुंचे और बुजुर्ग दुकानदार के साथ खड़े हुए। उन्होंने साफ शब्दों ने कहा कि दुकान का नाम नहीं बदला जाएगा। बहस बढ़ने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दीपक से उसका नाम पूछा तो दीपक ने अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया यह घटना बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद मामला और बढ़ गया।् इसके बाद हिंदू संगठनों के सदस्य कोटद्वार पहुंचे और जमकर हंगामा किया। जिससे यह मामला नेशनल पॉलिटिक्स का मुद्दा बन गया। कई विपक्षी पार्टी के नेताओं ने इस मुद्दे को सड़क से लेकर पार्लियामेंट तक उठाया है। अब राहुल गांधी ने मोहम्मद दीपक से दिल्ली में अपने आवास पर मुलाकात की। जिसके बाद ये विवाद फिर सुर्खियों में आ गया।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article What is Automated Threat Detection and Response 1 2 News Todayz ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक पर गिरे बोल्डर, चालक की  मौत ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक पर गिरे बोल्डर, चालक की  मौत
Next Article d 2 3 News Todayz उत्तराखण्ड की कानून व्यवस्था चरमराई,इसे गंभीरता से ले सरकार त्रिवेन्द्र रावत उत्तराखण्ड की कानून व्यवस्था चरमराई,इसे गंभीरता से ले सरकार त्रिवेन्द्र रावत

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

उत्तराखंड के 20 अदृश्य संकट (2027 से पहले चेतावनी): राजनीति, समाज और भविष्य का गहराई से विश्लेषण

कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसी,प्रदेश को आठ चुनावी जोन में बांटा

उत्तराखण्ड में बड़ा राजनीतिक धमाका,कई भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल

मंत्रिमंडल विस्तार से टूटी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी

धामी कैबिनेट के नये मंत्रियों को बांटे गये विभाग,

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?