By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: कांवड़ एवं कुंभ मेले को लेकर तैयारियां तेज, आईजी गढ़वाल ने औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारियों के संग की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - कांवड़ एवं कुंभ मेले को लेकर तैयारियां तेज, आईजी गढ़वाल ने औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारियों के संग की बैठक

उत्तराखण्ड

कांवड़ एवं कुंभ मेले को लेकर तैयारियां तेज, आईजी गढ़वाल ने औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारियों के संग की बैठक

Aanchal
Last updated: 29/05/2026 14:46
Aanchal
Share
IMG 20260529 WA0382 scaled 1 News Todayz कांवड़ एवं कुंभ मेले को लेकर तैयारियां तेज, आईजी गढ़वाल ने औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारियों के संग की बैठक
SHARE

देहरादून:  आगामी कांवड़ एवं कुंभ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गढ़वाल परिक्षेत्र कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गढ़वाल राजीव स्वरूप की अध्यक्षता में औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में आयोजित बैठक में मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा तथा श्रमिकों के सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। आईजी गढ़वाल ने औद्योगिक क्षेत्रों में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान पुलिस प्रशासन और औद्योगिक इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि आम जनता एवं मालवाहक वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

बैठक में औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। आईजी ने विशाखा गाइडलाइन के तहत महिला सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाइट शिफ्ट में कार्यरत महिलाओं के लिए सुरक्षित परिवहन एवं कार्यस्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।

साथ ही संबंधित थाना पुलिस को निर्देशित किया गया कि महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं हेल्पलाइन नंबर 112 और 1090 के संबंध में जागरूक करने के लिए समय-समय पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं।

आईजी गढ़वाल ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सभी औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों एवं श्रमिकों का पुलिस सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

बैठक में एसपी देहात विकासनगर पंकज गैरोला, एसपी देहात ऋषिकेश जया बलूनी, सीओ विकासनगर अनुज कुमार, प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर, सेलाकुई एवं सहसपुर सहित विभिन्न कंपनियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2026 05 29 at 2.49.17 PM News Todayz मुख्य सचिव ने आयुक्त खाद्य से ली प्रदेश में दैनिक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं कीमतों की जानकारी मुख्य सचिव ने आयुक्त खाद्य से ली प्रदेश में दैनिक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं कीमतों की जानकारी
Next Article IMG 20260529 WA0382 scaled 2 News Todayz खाद्य पद्धार्थों में मिलावटखोरी करने वले व्यक्तियों पर की जाए कठोर कार्रवाई: सीएस खाद्य पद्धार्थों में मिलावटखोरी करने वले व्यक्तियों पर की जाए कठोर कार्रवाई: सीएस

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा करेंः डीएम

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक एओयू

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ

हिंदी दिवस पर लेखक गाँव की प्रकृति की पाठशाला में साहित्यकारों ने बिखेरे शब्द

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?