By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: कानून-व्यवस्था पर सवाल, चंद्रबनी चौक पर युवती पर हमला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - कानून-व्यवस्था पर सवाल, चंद्रबनी चौक पर युवती पर हमला

अपराधउत्तराखण्ड

कानून-व्यवस्था पर सवाल, चंद्रबनी चौक पर युवती पर हमला

Aanchal
Last updated: 07/02/2026 08:54
Aanchal
Share
IMG 20260207 100652 960x598 1 News Todayz कानून-व्यवस्था पर सवाल, चंद्रबनी चौक पर युवती पर हमला
SHARE

देहरादून 07 फरवरी । मच्छी बाजार में युवती की नृशंस हत्या की घटना की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि राजधानी देहरादून में एक और युवती पर हिंसक हमला सामने आ गया। गुरुवार रात चंद्रबनी चौक स्थित एक कैफे के बाहर तीन युवकों ने युवती के सिर पर ठोस वस्तु से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती के सिर में 8 से 9 टांके लगाए गए हैं।

सैय्यद मोहल्ला, चकराता रोड निवासी पीयूष जोशी ने कोतवाली पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार उनकी चचेरी बहन गुरुवार रात करीब आठ बजे अपने दोस्तों के साथ चंद्रबनी चौक स्थित एक कैफे में कॉफी पीने गई थी। इसी दौरान कैफे में मौजूद आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

 

युवती के भाई की तहरीर पर कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा संख्या 103/26, धारा 118(1), 352 बीएनएस के तहत आयुष रावत व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कैफे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले ली है। आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन वे फरार पाए गए।

चौकी इंचार्ज आईएसबीटी आशीष कुमार ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 2 फरवरी को नगर कोतवाली क्षेत्र के मच्छी बाजार में 23 वर्षीय युवती गुंजन की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से राजधानी में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूचना मिलने पर थाना पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार युवती और उसके साथी कैफे में जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। विवाद के बाद कैफे के बाहर सड़क पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। दून अस्पताल में कराए गए मेडिकल में सिर पर हार्ड एवं ब्लंट ऑब्जेक्ट से चोट की पुष्टि हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में किसी धारदार हथियार के प्रयोग की पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही मेडिकल में युवती द्वारा शराब सेवन का उल्लेख भी किया गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 2026 2image 13 12 202387112w1111 News Todayz गोवंश संरक्षण की दिशा में सरकार का कदम; सामाजिक संदेश वाली फिल्मों को प्रमोट करेगी धामी सरकार गोवंश संरक्षण की दिशा में सरकार का कदम; सामाजिक संदेश वाली फिल्मों को प्रमोट करेगी धामी सरकार
Next Article WhatsApp Image 2026 02 07 at 3.18.52 PM News Todayz कौथिक महोत्सव में भोजन व्यवस्था से महिला समूह ने कमाई लाखों की आय कौथिक महोत्सव में भोजन व्यवस्था से महिला समूह ने कमाई लाखों की आय

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?