By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: कारोबारी अर्जुन हत्याकांड में दो शूटरों की पुलिस से मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - कारोबारी अर्जुन हत्याकांड में दो शूटरों की पुलिस से मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली

अपराधउत्तराखण्ड

कारोबारी अर्जुन हत्याकांड में दो शूटरों की पुलिस से मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली

Aanchal
Last updated: 12/02/2026 08:55
Aanchal
Share
images 2026 02 12T142357.024 News Todayz कारोबारी अर्जुन हत्याकांड में दो शूटरों की पुलिस से मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली
SHARE

देहरादून: चर्चित कारोबारी अर्जुन हत्याकांड में पुलिस को तड़के सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे सघन चेकिंग और नाकेबंदी अभियान के दौरान दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है और उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

हत्याकांड के खुलासे के लिए शहर से लेकर देहात तक व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में पुलिस टीम ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर तत्काल कोरोनेशन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई लालतप्पर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई। चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह वापस मुड़कर पास की एक खंडर फैक्ट्री में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों आरोपियों से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए अर्जुन हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी देहरादून ने स्वयं कोरोनेशन चिकित्सालय पहुंचकर अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली और आरोपियों के उपचार की स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे हत्याकांड का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article f2228ea700ee6a1d99b1e915dc7a24ae 1 News Todayz सामाजिक सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में महर्षि दयानंद का योगदान अतुलनीय: प्रधानमंत्री सामाजिक सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में महर्षि दयानंद का योगदान अतुलनीय: प्रधानमंत्री
Next Article 66e087ee94acb chennai rape and blackmail allegations against dmk education ministers car driver 094139892 16x9 1 News Todayz हरिद्वार में दरिंदगी के खिलाफ सख्त एक्शन: पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी भेजा गया जेल हरिद्वार में दरिंदगी के खिलाफ सख्त एक्शन: पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी भेजा गया जेल

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?