By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: कार्यालय में जुआ खेलने वालों पर डीएम बंसल का सख्त एक्शन, किया निलम्बित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - कार्यालय में जुआ खेलने वालों पर डीएम बंसल का सख्त एक्शन, किया निलम्बित

उत्तराखण्ड

कार्यालय में जुआ खेलने वालों पर डीएम बंसल का सख्त एक्शन, किया निलम्बित

Aanchal
Last updated: 26/06/2025 13:26
Aanchal
Share
SHARE

-कार्यालय में इस प्रकार का कार्यप्रवृत्ति क्षम्य नहीः डीएम

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्यालय में जुआ खेल रहे राजस्व कार्मिक की फोटो/वीडयो वायरल होने पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी चकराता/कालसी/ त्यूनी से जांच कराई। जांच में दोषी पाए जोन पर डीएम ने सम्बन्धित कार्मिक के विरूद्ध त्वरित एक्शन लेतेे हुए राजस्व उप निरीक्षक त्यूनी को निलम्बित कर दिया है।

तहसील त्यूनी परिसर में मैन गेट पर राजस्व कर्मियों की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कि खबर प्रकाशित की गई है डीएम ने उप जिलाधिकारी चकराता को वायरल वीडियों के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी कालसी/ चकराता/ त्यूनी द्वारा प्रश्नगत प्रकरण की जॉच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। शिकायत पर उप जिलाधिकारी कालसी / चकराता / त्यूनी द्वारा प्रकरण में प्रेषित आख्या में उल्लेख किया कि तहसील कर्मियों द्वारा तहसील परिसर में ही ताश/जुआ खेला जा रहा था, जिसका मुख्य खिलाड़ी राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र रायगी स्पष्ट दिखायी दे रहा है, साथ ही उक्त प्रकरण का सोशल मीडिया एवं दैनिक समाचार पत्रों में भी खबरें प्रकाशित हुई है। प्रकरण में प्रथम दृष्टया राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र रायगी, तहसील त्यूनी की संलिप्तता स्पष्ट उजागर हो रही है। ऐसे कृत्य से आम जन मानस में विभाग / प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। राजस्व उप निरीक्षक के विरूद्ध विभागीय आचरण नियमों के उल्लघंन करने पर तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही किये जाने हेतु डीएम को आख्या प्रेषित की गई।

उप जिलाधिकारी कालसी/चकराता/त्यूनी से प्राप्त आख्या, जांच में की गई संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी ने नागचन्द, राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र रायगी, तहसील त्यूनी के विरूद्ध संलिप्तता सिद्ध होने तथा उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली का भी उल्लंघन किये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया कर दिया है, निलम्बन अवधि में राजस्व उपनिरीक्षक रायगी को तहसीलदार चकराता के कार्यालय में सम्बद्ध कर दिया है। प्रकरण में तहसीलदार त्यूनी को जांच अधिकारी, नामित करते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2025 06 26 at 13.08.23 b889900a 300x188 1 News Todayz चकराता मार्ग पर वाहन दुर्घटना, तीन की मौत, एक घायल, SDRF रेस्क्यू में जुटी चकराता मार्ग पर वाहन दुर्घटना, तीन की मौत, एक घायल, SDRF रेस्क्यू में जुटी
Next Article युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए उठाए जांय कड़े कदम: मुख्य सचिव

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?