By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: केदारनाथ यात्रा तैयारियों को लेकर देर रात सड़कों पर उतरे डीएम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - केदारनाथ यात्रा तैयारियों को लेकर देर रात सड़कों पर उतरे डीएम

उत्तराखण्ड

केदारनाथ यात्रा तैयारियों को लेकर देर रात सड़कों पर उतरे डीएम

Aanchal
Last updated: 05/04/2026 11:31
Aanchal
Share
d 2 News Todayz केदारनाथ यात्रा तैयारियों को लेकर देर रात सड़कों पर उतरे डीएम
SHARE

रुद्रप्रयाग। आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार रात जनपदभर में व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
डीएम ने स्वयं रुद्रप्रयाग से कुंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति और मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने नगर क्षेत्र से सुमेरपुर तक सफाई और शौचालय व्यवस्थाओं की जांच की। बस अड्डे के पास शौचालयों की खराब स्थिति और मोनो पान भंडार के समीप यूरिनल में पानी की कमी से दुर्गंध मिलने पर संबंधित विभागों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान नालियों में जमा प्लास्टिक कचरे पर नाराजगी जताते हुए नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने तिलवाड़ा व आसपास क्षेत्रों में निरीक्षण कर शराब की दुकानों में ओवररेटिंग पर रोक लगाने और रेस्टोरेंट्स में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर कार्रवाई की। कई स्थानों पर सिलेंडर जब्त किए गए।उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और परिवहन विभाग ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, विद्युत, भीड़भाड़ वाले स्थानों और वाहनों की सघन जांच की। एआरटीओ कुलवंत चौहान की टीम ने 28 वाहनों की जांच कर 11 के चालान किए।
खाद्य एवं औषधि विभाग और पर्यटन विभाग ने होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे में लाइसेंस, गुणवत्ता और पंजीकरण की जांच की, जिसमें कई अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे, ताकि उत्तराखंड की सकारात्मक छवि देश-विदेश तक पहुंचे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article body News Todayz गंगा में डूबने से दो दोस्तों की मौत गंगा में डूबने से दो दोस्तों की मौत
Next Article 66e087ee94acb chennai rape and blackmail allegations against dmk education ministers car driver 094139892 16x9 1 News Todayz नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मानसून के बाद फिर चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी

निर्माण श्रमिक राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंः धामी 

युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्धः धामी

सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जायेगीः सीएम

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?