By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: केमिकल कंपनी के मैनेजर को मारी गोली
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - केमिकल कंपनी के मैनेजर को मारी गोली

अपराध

केमिकल कंपनी के मैनेजर को मारी गोली

Aanchal
Last updated: 19/03/2026 11:28
Aanchal
Share
d 3 8 News Todayz केमिकल कंपनी के मैनेजर को मारी गोली
SHARE

हरिद्वार। धर्मनगरी में  एक केमिकल कंपनी के मैनेजर पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। गोली लगने से मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वही सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंबर तालाब मोहल्ला स्थित रघुनाथ प्लॉट इलाके में यह घटना उस समय हुई जब केमिकल कंपनी के मैनेजर दीपेंद्र बीती देर शाम अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावर ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही दीपेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गया।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफराकृतफरी मच गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल दीपेंद्र को उपचार के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र में जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। पुलिस इस हमले को पुरानी रंजिश के एंगल से भी जोड़कर जांच कर रही है। वहीं फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 4 9 News Todayz जिप्सी और तेज रफ्तार कार की टक्कर,तीन घायल जिप्सी और तेज रफ्तार कार की टक्कर,तीन घायल
Next Article Pushkar Singh Dhami Photos resize 80 compress97 1 300x182 1 News Todayz चार राज्यों में हो रहे चुनाव में प्रचार में धार देने जायेंगे सीएम धामी चार राज्यों में हो रहे चुनाव में प्रचार में धार देने जायेंगे सीएम धामी

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

​होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी भर्ती में बड़ा घोटाला, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड के कोटे से मिली नियुक्ति: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक

विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील

जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 02 कुख्यात अपराधी किए जिला बदर

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी, 7 सिलेंडर जब्त

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?