By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 13-14 मई को श्रीनगर दौरे पर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 13-14 मई को श्रीनगर दौरे पर

उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 13-14 मई को श्रीनगर दौरे पर

Aanchal
Last updated: 12/05/2026 14:16
Aanchal
Share
images 19 News Todayz कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 13-14 मई को श्रीनगर दौरे पर
SHARE

देहरादून: सूबे के कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत आगामी 13 व 14 मई को अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के दौरे पर रहेंगे। श्रीनगर प्रवास के दौरान डाॅ. रावत क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेंगे साथ ही पाबौं विकासखण्ड मुख्यालय में स्थानीय प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वह क्षेत्र में जनसम्पर्क कर आम लोगों, दुकानदारों, व्यापारियों, महिलाओं व युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे साथ ही उनसे क्षेत्र के विकास हेतु सुझाव भी लेंगे।

कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में आगामी 13 व 14 मई को पाबौं विकासखण्ड के प्रवास पर रहेंगे। दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत डाॅ. रावत बुधवार को क्षेत्र के ग्वाड़ीगाड, भट्टीगांव, सरणा, पाली, कुलभौंरी, छानी, चोपड्यिूं व कोटली गांव में व्यापक स्तर पर जनसम्पर्क करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र के ग्रामीणों, दुकानदारों, काश्तकारों, महिलाओं व युवाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं से अवगत होंगे, साथ ही क्षेत्र के विकास के लिये उनसे सुझाव भी प्राप्त करेंगे।

वृहस्पतिवार को डाॅ. रावत पाबौं ब्लाॅक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मरम्मत व अनुरक्षण कार्य, आवासीय भवन के रंग-रोगन, इंटरलाॅकिंग टाईल सहित विकासखण्ड पाबौं के आवासीय परिसर के मरम्मत कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा इस अवसर पर डाॅ. रावत मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चैक भी वितरित करेंगे। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री पाबौं ब्लाॅक मुख्यालय में विकासखण्ड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर खण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे। साथ ही पाबौं क्षेत्र में विद्युत समस्याओं को लेकर यूपीसीएल के अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके अलावा अविभाजित उत्तर प्रदेश में शिक्षा व पर्वतीय मंत्री रहे स्व0 डाॅ. शिवानंद नौटियाल के पैतृक गांव कोटला में उनके आवासीय भवन में संग्रहालय स्थापित करने को लेकर डाॅ. रावत पर्यटन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेंगे। इसके उपरांत डाॅ. रावत बिशल्ड में इंटर काॅलेज से बिशल्ड बैंड तथा खतगेढ जाने वाले संपर्क मार्ग के डामरीकरण व प्राथमिक विद्यालय बिशल्ड के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण करेंगे, साथ ही वह रलथम में बहुउद्देशीय पंचायत भवन का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा डाॅ. रावत सिमखेत, पोखरी तथा सपलोड़ी गांव में जनसम्पर्क करेंगे, साथ ही पाबौं में ग्राम प्रहरियों व बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d6e01cac98f39ef86feef00fa8c1c030 News Todayz रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक
Next Article WhatsApp Image 2026 05 13 at 3.53.45 PM News Todayz धामी मंत्रीमण्डल बैठक में लिए गए ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय धामी मंत्रीमण्डल बैठक में लिए गए ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?