By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: खाई में गिरी पर्यटकों की कार,दो की मौत,दो की हालत गंभीर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - खाई में गिरी पर्यटकों की कार,दो की मौत,दो की हालत गंभीर

अपराध

खाई में गिरी पर्यटकों की कार,दो की मौत,दो की हालत गंभीर

Aanchal
Last updated: 21/03/2026 09:24
Aanchal
Share
d 4 10 News Todayz खाई में गिरी पर्यटकों की कार,दो की मौत,दो की हालत गंभीर
SHARE

नैनीताल। उत्तर प्रदेश के उन्नाव से घूमने आए पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी अंकित चैधरी अपने दोस्त अभिराज, अतुल दुबे और श्याम के साथ घूमने के लिए जागेश्वर जा रहे थे। नैनीताल के गेठिया क्षेत्र में इसकी कार अचानक नियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। वाहन गिरने की तेज आवाज सुन स्थानीय निवासी कविता गंगोला ने पुलिस को इसकी सूचना दी.सूचना के बाद तल्लीताल थाना एसआई सतीश उपाध्याय को दी। वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच दमकल और एसडीआरएफ की टीम ने पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया। क्षतिग्रस्त वाहन के नीचे दबे पर्यटकों को किसी तरह बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार पीताम्बर नगर उन्नाव निवासी अंकित चैधरी और अभिराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सतीश उपाध्याय ने बताया कि हादसे में अतुल दुबे और श्याम गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया गया है। घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी भिजवाया गया है। एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी ने बताया कि
कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के आधार पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। खाई में चार लोग कर के अंदर फंसे मिले। उनमें से दो गंभीर घायलों को रेस्क्यू किया गया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर हल्द्वानी हायर सेंटर भेजा गया है। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों मृतकों को खाई से बाहर निकाल कर पुलिस के हवाले किया है, जिनका अब पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article gangotrai News Todayz 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे गंगोत्री के कपाट 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे गंगोत्री के कपाट
Next Article avlanche News Todayz उत्तराखण्ड के पांच जनपदों में हिमस्खलन की चेतावनी उत्तराखण्ड के पांच जनपदों में हिमस्खलन की चेतावनी

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

​होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी भर्ती में बड़ा घोटाला, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड के कोटे से मिली नियुक्ति: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक

विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील

जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 02 कुख्यात अपराधी किए जिला बदर

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी, 7 सिलेंडर जब्त

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?