By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: खुलासा: पैसों के लालच में की थी बुजुर्ग महिला की हत्या,भतीजा गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - खुलासा: पैसों के लालच में की थी बुजुर्ग महिला की हत्या,भतीजा गिरफ्तार

उत्तराखण्ड

खुलासा: पैसों के लालच में की थी बुजुर्ग महिला की हत्या,भतीजा गिरफ्तार

Aanchal
Last updated: 21/02/2026 10:05
Aanchal
Share
d 1 1 News Todayz खुलासा: पैसों के लालच में की थी बुजुर्ग महिला की हत्या,भतीजा गिरफ्तार
SHARE

उधमसिंहनगर। रिश्तों को कलंकित करने वाली एक घटना खटीमा में सामने आयी है। यहंा पैसों के लालच में एक व्यक्ति द्वारा अपनी ताई की ही हत्या कर दी गयी। हालांकि मामले का मात्र 72 घंटो में खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि बीती 18 फरवरी को देर रात कोतवाली खटीमा पुलिस को सूचना मिली कि सितारगंज रोड स्थित देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी स्थित एक मकान के भीतर वृद्ध महिला जानकी चंद का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान मृतका के भतीजे रवि चंद पुत्र स्व. जगदीश चंद निवासी आदर्श कॉलोनी, डिग्री कॉलेज रोड, खटीमा का नाम प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस ने एक एक सूचना के बाद आरोपी रवि चंद को झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा के नांगल कस्बे में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। 17 फरवरी की शाम वह पैसों की आवश्यकता के चलते मुंह पर मफलर बांधकर अपनी ताई के घर पहुंचा, उनके साथ भोजन किया तथा अवसर पाकर मफलर से उनका मुंह और गला दबा दिया। संघर्ष के दौरान वृद्धा मुंह के बल फर्श पर गिर गई जिससे उनके नाककृमुंह से रक्तस्राव होने लगा। इसके बाद आरोपी ने अलमारी से एक पर्स निकाल लिया, जिसमें नकदी एवं अन्य सामान था। शक से बचने के लिए उसने मकान के बाहर ग्रिल पर ताला लगा दिया और दरवाजे की कुंडी बंद कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना से संबंधित माल कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article What is Automated Threat Detection and Response 1 1 News Todayz अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार एक गंभीर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार एक गंभीर
Next Article d 5 1 News Todayz विधायक समर्थकों ने की प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट विधायक समर्थकों ने की प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?