By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: खेल मंत्री रेखा आर्या ने योगासन और मलखंभ, लागोरी सहित 7 खेलों को राष्ट्रीय खेलों की सूची में शामिल करने का किया आग्रह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - खेल मंत्री रेखा आर्या ने योगासन और मलखंभ, लागोरी सहित 7 खेलों को राष्ट्रीय खेलों की सूची में शामिल करने का किया आग्रह

उत्तराखण्ड

खेल मंत्री रेखा आर्या ने योगासन और मलखंभ, लागोरी सहित 7 खेलों को राष्ट्रीय खेलों की सूची में शामिल करने का किया आग्रह

Aanchal
Last updated: 05/12/2024 14:18
Aanchal
Share
2 Min Read
IMG 20241205 WA0072 News Todayz खेल मंत्री रेखा आर्या ने योगासन और मलखंभ, लागोरी सहित 7 खेलों को राष्ट्रीय खेलों की सूची में शामिल करने का किया आग्रह
SHARE

-केंद्रीय खेल मंत्री से मिलीं प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से जुड़े कई विषयों पर हुई चर्चा

देहरादून: प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को देर शाम दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया जी से भेंट की। इस मुलाकात के दौरान रेखा आर्या ने सबसे पहले केंद्रीय मंत्री जी का,  राज्य को सौंपी गई 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए आभार प्रकट किया और इन खेलों के सफल आयोजन के लिए उनसे मिल रहे मार्गदर्शन के लिए उनको धन्यवाद दिया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। रेखा आर्या ने केंद्रीय मंत्री को खेलों की तैयारी के बारे में बताया और कहा की प्रदेश इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर पूरी तरह से उत्सुक है।
रेखा आर्या की तरफ से केंद्रीय मंत्री से, राज्य सरकार द्वारा पूर्व में सुझाए गए 7 खेलों को राष्ट्रीय खेलों के शेड्यूल में शामिल करने का भी आग्रह किया गया। प्रदेश की खेल मंत्री ने कहा कि योगासन, मलखंभ, राफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, स्पीड क्लाइम्बिंग, कराटे और लागोरी राज्य की खेल संस्कृति का एक अहम हिस्सा हैं और इनके शामिल होने से राष्ट्रीय खेलों की विविधता बढ़ेगी। उन्होंने इन खेलों से जुड़ी तैयारियों और राज्य में बढ़ रही इनकी लोकप्रियता से भी केंद्रीय खेल मंत्री को अवगत कराया। इसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री ने, उत्तराखंड के लोगों और यहां के खिलाड़ियों की भावनाओं का आदर करते हुए इन खेलों को जोड़े जाने का आश्वासन दिया। आपको बता दें कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक होना है और यह पहली बार है जब उत्तराखंड इन खेलों की मेजबानी करने जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article MaharashtraCM d News Todayz महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस बने मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री बने महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस बने मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री बने
Next Article IMG 20241205 WA0122 News Todayz खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर विभाग के अधिकारियों संग की महत्वपूर्ण बैठक खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर विभाग के अधिकारियों संग की महत्वपूर्ण बैठक

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

You Might Also Like

सीएम धामी ने किया भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण

सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान देश की शान: सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने ₹ 12.51 करोड़ की लागत से हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण

डीएम ने की स्लम एरियास को दुरूस्त करने की कवायद शुरू

राजभवन में आयोजित सर्वधर्म गोष्ठी में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?