By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: गंभीर हृदय रोग से मुक्ति: कार्डियक सर्जरी विभाग ने राकेश पंवार का जटिल ऑपरेशन कर खतरे से उबारा।
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - गंभीर हृदय रोग से मुक्ति: कार्डियक सर्जरी विभाग ने राकेश पंवार का जटिल ऑपरेशन कर खतरे से उबारा।

उत्तराखण्डस्वास्थ्य

गंभीर हृदय रोग से मुक्ति: कार्डियक सर्जरी विभाग ने राकेश पंवार का जटिल ऑपरेशन कर खतरे से उबारा।

Aanchal
Last updated: 08/10/2025 12:38
Aanchal
Share
images 2025 10 08T180654.443 News Todayz गंभीर हृदय रोग से मुक्ति: कार्डियक सर्जरी विभाग ने राकेश पंवार का जटिल ऑपरेशन कर खतरे से उबारा।
SHARE

देहरादून: हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के कार्डियक सर्जरी विभाग ने गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे एक रोगी की हाई रिस्क सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया। सफल ऑपरेशन के बाद रोगी पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुका है। कार्डियक सर्जन डॉ. अक्षय चौहान ने बताया कि राकेश पंवार, निवासी टिहरी गढ़वाल लंबे समय से हृदय की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। जांच में सामने आया कि उनके हृदय के दो वाल्व खराब हो चुके हैं और वे किडनी रोग से भी ग्रसित हैं। इसके अतिरिक्त वे साइनस ऑफ वाल्सल्वा एन्यूरिज्म (दिल की बड़ी धमनी का फूल जाना) के मरीज भी थे, जो अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थिति है। डॉ. चौहान ने बताया कि मरीज को सर्जरी ही एकमात्र विकल्प था, लेकिन इसमें एन्यूरिज्म फटने और जान जाने का खतरा भी था। परिजनों की सहमति के बाद मरीज को भर्ती कर सभी जरूरी जांचें पूरी की गईं। लगभग 6 घंटे चली इस जटिल सर्जरी में रोगी के दो वाल्व बदले गए और अमेरिका के मायो क्लीनिक में सीखी तकनीक से एन्यूरिज्म को भी सफलतापूर्वक ठीक किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज को कुछ दिनों तक आईसीयू में रखा गया और हर दूसरे दिन डायलिसिस कराया गया। पूरी टीम की देखरेख और समर्पण से रोगी की स्थिति धीरे-धीरे स्थिर हुई। इस सफलता में सीनियर कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ. संजय सिंह, डॉ. पूजा आहूजा, सीनियर कार्डियक सर्जन डॉ. भावना सिंह, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. विकास चंदेल, डॉ. पारितोष, डॉ. अंकुर, संजय थपलियाल, प्रमोद सिंह, सुनील कुमार गुप्ता और सीटीवीएस ओटी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अस्पताल में की गई निशुल्क कार्डियक सर्जरी मरीज ने बताया कि उसके छोटे बच्चें हैं और वह अपने परिवार में अकेला कमाने वाला व्यक्ति है। बहुत से अस्पतालों में पता करने के बाद वह हिमालयन अस्पताल में आया जहाँ उसका आयुष्मान योजना के अन्तर्गत मुफ्त में ईलाज किया गया। हिमालयन अस्पताल उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं का केंद्र स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट का कार्डियक सर्जरी विभाग अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों के माध्यम से उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों के मरीजों को भी उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदान कर रहा है। यह सफल सर्जरी एक बार फिर अस्पताल की चिकित्सा क्षमता का प्रमाण है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article images 2025 10 08T173310.259 News Todayz केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री धामी को 7 हाइड्रो परियोजनाओं और वन भूमि हस्तांतरण पर दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री धामी को 7 हाइड्रो परियोजनाओं और वन भूमि हस्तांतरण पर दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन
Next Article WhatsApp Image 2025 10 08 at 17.33.19 980x453 1 News Todayz व्यवस्था सुधारने के निर्देश: देहरादून के अस्पताल में ओपीडी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सचिव ने रंग-पुताई और स्वच्छता पर ध्यान देने को कहा व्यवस्था सुधारने के निर्देश: देहरादून के अस्पताल में ओपीडी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सचिव ने रंग-पुताई और स्वच्छता पर ध्यान देने को कहा

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?