By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: गवर्नर ने जताया गहरा शोक: हादसे को बताया ‘दिल दहला देने वाली क्षति’, घायलों के मुफ्त इलाज का दिया आदेश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अंतर राष्ट्रीय - गवर्नर ने जताया गहरा शोक: हादसे को बताया ‘दिल दहला देने वाली क्षति’, घायलों के मुफ्त इलाज का दिया आदेश

अंतर राष्ट्रीय

गवर्नर ने जताया गहरा शोक: हादसे को बताया ‘दिल दहला देने वाली क्षति’, घायलों के मुफ्त इलाज का दिया आदेश

Aanchal
Last updated: 09/02/2026 06:28
Aanchal
Share
80e5b9b47f43e06430b8d95234a732d9 News Todayz गवर्नर ने जताया गहरा शोक: हादसे को बताया ‘दिल दहला देने वाली क्षति’, घायलों के मुफ्त इलाज का दिया आदेश
SHARE

अबुजा (नाइजीरिया), 09 फरवरी । उत्तरी नाइजीरिया के कानो में यात्रियों से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि ड्राइवर के लापरवाही से ट्रक चलाने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को कानो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमेरिका के चैनल एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे पर कानो के गवर्नर के कार्यालय ने बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि यह ट्रक कानो के गेजावा लोकल गवर्नमेंट एरिया के क्वानार बार्डे शहर में एक हाइवे पर रविवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में गुजुंग शहर के यात्री सवार थे।

कानो के गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ के प्रवक्ता सुनुसी बटुरे डावाकिन टोफा ने कहा कि घायलों में से कई की हालत गंभीर हैं। बयान में कहा गया है, गवर्नर ने इस घटना को दिल दहला देने वाला और न केवल प्रभावित परिवारों के लिए बल्कि पूरे कानो राज्य के लोगों के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।

इससे पहले दिसंबर में नाइजीरिया में हुए कार हादसे में ब्रिटिश हेवीवेट चैंपियन एंथनी जोशुआ घायल हो गए थे और उनके दो करीबी सहयोगियों की मौत हो गई थी। उनके ड्राइवर ने लागोस – इबादान एक्सप्रेस-वे पर एक खड़े ट्रक से कार टकरा दी थी।

टीआरटी वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, कानो के गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ ने जीवित बचे लोगों के लिए मुफ्त मेडिकल देखभाल का आदेश दिया है। नाइजीरिया में सड़क दुर्घटनाएं अकसर होती रहती हैं। सड़कों का नेटवर्क खराब है। हाइवे नियमों का शायद ही कभी पालन किया जाता है। 2023 में देश की फेडरल रोड सेफ्टी बॉडी ने कहा था कि देश भर में 9,570 सड़क दुर्घटनाओं में 5,421 लोगों की मौत हुई।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article f2228ea700ee6a1d99b1e915dc7a24ae News Todayz परीक्षा पे चर्चा का ध्येय: छात्रों के कौशल को सही दिशा देने और व्यक्तिगत विकास का सशक्त माध्यम बना ‘परीक्षा पे चर्चा परीक्षा पे चर्चा का ध्येय: छात्रों के कौशल को सही दिशा देने और व्यक्तिगत विकास का सशक्त माध्यम बना ‘परीक्षा पे चर्चा
Next Article images 2026 02 06T135737.904 News Todayz राजधानी सहित आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, शुष्क मौसम के बीच ठंड का अहसास राजधानी सहित आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, शुष्क मौसम के बीच ठंड का अहसास

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

 प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की यात्रा पूरी कर स्वदेश के लिए हुए रवाना

सड़क हादसा: ग्वाटेमाला में भीषण सड़क हादसा, बस गड्ढे में गिरने से 55 लोगों की मौत

व्हाइट हाउस पर हमले की कोशिश के लिए भारतीय नागरिक को आठ साल की सजा

गाजा के साथ संघर्ष विराम समझौता अभी पूरा नहीं: इजराइल पीएम नेतन्याहू

दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में लगी भयंकर आग, तेज हवाओं से स्थिति और गंभीर

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?