By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: गूंज उठी द्रोण नगरी, नगर कीर्तन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - गूंज उठी द्रोण नगरी, नगर कीर्तन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

गूंज उठी द्रोण नगरी, नगर कीर्तन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Aanchal
Last updated: 04/01/2025 14:12
Aanchal
Share
3 Min Read
6 2 News Todayz गूंज उठी द्रोण नगरी, नगर कीर्तन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
SHARE

देहरादून: दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के 358वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढत बाजार के तत्ववाधान में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन गुरुद्वारा साहिब करनपुर से किया गया, संगत द्वारा गुरुबानी गायन से द्रोण नगरी गूंज उठी, श्रद्धांलुओं ने गुरु महाराज को शीश निवा कर मत्था टेक गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरुद्वारा साहिब करनपुर में अरदास के पश्चात श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को पंज प्यारों की अगुआई में सुन्दर फूलों से सजी पालकी साहिब में विराजमान कर नगर कीर्तन की आरम्भता की गई l संगत गुरु साहिब जी को मत्था टेक आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक दिखाई दी l नगर कीर्तन गुरुद्वारा करनपुर से सर्वे चौक, क्वाल्टी चौक, घंटा घर, पल्टन बाजार, धामावाला बाजार, लक्खी बाग़ पुलिस चौकी से रात्रि करीब 8.0 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सम्पन्न हुआ।

नगर कीर्तन के मुख्य आकर्षण में जीप पर नगाड़ा बजाते हुए सिंह, पंज प्यारों की अगुआई में सुन्दर फूलों से सजी पालकी साहिब में विराजमान जी की सवारी, गतका पार्टियों के हैरत अंगेज करतब, शब्द गायन करते शब्दी जत्थे, सड़क की साफ सफाई करते श्रद्धांलु, ऑटो आदि पर लगी झाकियां, बैंड बाजे, विशेष रूप से सहारनपुर से आया पंजाब बैंड, फूलों की सड़क पर पुष्प वर्षा,गुरुद्वारों एवं घंटाघर पर सुन्दर लाइटिंग, पंज प्यारों की भेष भूषा में सजे स्कूली बच्चे, जगह जगह लगे जलपान के स्टाल, सड़क से दोने पतल आदि उठाने की सेवा करते श्रद्धांलु, सेवादार ट्रेफिक कण्ट्रोल में पुलिस का सहयोग करते हुए ताकि जनता को कोई परेशानी न हो व नगर कीर्तन को सुचारू रूप से चलाने हेतु सेवा नौजवान जत्थों ने सम्भाली जिसमें मुख्यता गुनीत सिंह, अंगद सिंह, सुरज सिंह, मक्खन सिंह, अर्जन सिंह, आदि शामिल थे।

प्रधान गुरबक्श सिंह राजन ने कहा कि गुरुपर्व मनाने के लिए सभी तैयारियां कर ली गईं हैँ l महासचिव स. गुलज़ार ने बताया कि गुरु गोबिन्द सिंह जी का प्रकाश पर्व 06 जनवरी को प्रातः 3.30 बजे से दोपहर 4.00 बजे तक गुरुद्वारा रेसकोर्स के खुले सुन्दर पंडाल में कथा – कीर्तन के रूप में मनाया जायेगा l रात्रि का दीवान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रात्रि 6.30 बजे से 9.30 बजे तक सजेगा।

नगर कीर्तन क़ी सुचारु व्यवस्था के लिए प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव स. गुलज़ार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहिंदर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी, सचिव अमरजीत सिंह छाबड़ा कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह जोली, देवेंदर सिंह भसीन, गुरुद्वारा करनपुर के प्रधान स. अजीत सिंह, महासचिव गुरविंदर पाल सिंह सेठी, स. बलबीर सिंह साहनी, हरमोहिंदर सिंह, जगजीत सिंह, देवेंदर पाल सिंह मोंटी, जसविंदर सिंह मोठी, रविंद्र सिंह आनंद, जसपाल सिंह, हरप्रीत सिंह छाबड़ा, ईश्वर सिंह आदि हजारों क़ी संख्या में श्रद्धांलू उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 5 1 News Todayz सीएम धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ सीएम धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
Next Article 7 2 News Todayz सांसद एव पूर्व केंद्रीय मंत्री शर्मा ने की सीएम से भेंट सांसद एव पूर्व केंद्रीय मंत्री शर्मा ने की सीएम से भेंट

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

साढ़े तीन वर्षों में 23 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: सीएम धामी

त्रिजुगीनारायण में शादी के लिए दुनिया भर से आ रहे जोड़े, इस वर्ष 500 से अधिक बंधे विवाह के बंधन में

डीएम लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम प्रभावी, जनमन की समस्या का टाइम बाउंड समाधान

मुख्यमंत्री ने किया 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ

केदारनाथ धाम में डीजे बजाकर नाचने के मामले में मुकदमा दर्ज

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?