By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: गैस रिसाव से हुए धमाके में एक परिवार के चार झुलसे,दो की हालत नाजूक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - गैस रिसाव से हुए धमाके में एक परिवार के चार झुलसे,दो की हालत नाजूक

उत्तराखण्ड

गैस रिसाव से हुए धमाके में एक परिवार के चार झुलसे,दो की हालत नाजूक

Aanchal
Last updated: 31/03/2026 10:18
Aanchal
Share
d 3 15 News Todayz गैस रिसाव से हुए धमाके में एक परिवार के चार झुलसे,दो की हालत नाजूक
SHARE

उधम सिंह नगर। मंगलवार सुबह कृष्णा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप में गैस रिसाव से हुए धमाके ने एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
उधम सिंह नगर जिले के कृष्णा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सुबह डायल 112 पर सूचना मिली कि एक मकान में गैस सिलेंडर में आग लग गई है और विस्फोट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, डायल 112 टीम और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच गए।
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मकान में किराए पर रहने वाले लोकेश कुमार (32 वर्ष), उनकी पत्नी गोमती देवी (30 वर्ष) और 10 वर्षीय बेटा नीरज मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर के अंदर गैस रिसाव हो रहा था। जैसे ही माचिस जलाई गई, अचानक जोरदार धमाका हुआ और आग पूरे कमरे में फैल गई।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान उसी मकान में रहने वाली मीरा देवी भी आग की चपेट में आकर झुलस गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि कमरे की दीवार तक क्षतिग्रस्त हो गई और आग तेजी से फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर के अंदर रखा ज्यादातर सामान जलकर राख हो चुका था।
घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रुद्रपुर भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, गोमती देवी और उनका बेटा नीरज लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। जबकि लोकेश कुमार करीब 50 प्रतिशत तक घायल हैं. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं मीरा देवी को आंशिक चोटें आई हैं।
अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। शुरुआती जांच में गैस रिसाव को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 5 12 News Todayz मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर सुनी जनसमस्याएं मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर सुनी जनसमस्याएं
Next Article bijli News Todayz नियामक आयोग का बड़ा फैसला,नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें नियामक आयोग का बड़ा फैसला,नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?