By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: चार सालों में किए धुआंधार काम,सीएम धामी धाकड़ भी धुरंदर भीःराजनाथ सिंह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - चार सालों में किए धुआंधार काम,सीएम धामी धाकड़ भी धुरंदर भीःराजनाथ सिंह

उत्तराखण्ड

चार सालों में किए धुआंधार काम,सीएम धामी धाकड़ भी धुरंदर भीःराजनाथ सिंह

Aanchal
Last updated: 21/03/2026 09:59
Aanchal
Share
d 5 5 News Todayz चार सालों में किए धुआंधार काम,सीएम धामी धाकड़ भी धुरंदर भीःराजनाथ सिंह
SHARE

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीएम धामी ने इन चार सालों में धुआंधार काम किया है. उन्होंने कहा कि सीएम धामी धाकड़ ही नहीं धुरंधर भी हैं।
केन्द्रीय रक्षामंत्री धामी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्यअतिथि को  बल रहे थे। अपने संबोधन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड की यह भूमि वेदों और देवों की भूमि है। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखण्डवासियों के स्वभाव से अच्छी तरह परिचित हूं। यहां के लोगों में पर्वत सी अटलता देखने को मिलती है। राजनाथ सिंह ने कहाकि उत्तराखण्ड आस्था, अध्यात्म और संस्कृति की भूमि है। यह ऋषि-मुनियों की धरती है। यह तपोभूमि है. यहां की ज्ञान, साधना और संस्कारों की परंपरा पूरे राष्ट्र को दिशा देती है। राजनाथ सिंह ने कहाकि  उत्तराखण्ड देवभूमि, तपोभूमि होने के साथ ही वीर भूमि भी है। जब भी देश की सीमाओं की सुरक्षा की बात आती है तो उत्तराखण्ड के वीर इसमें पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल के चार वर्ष पूरे हो रहे हैं। पिछले पाँच वर्षों से धामी जी मुख्यमंत्री हैं, जबकि 9 वर्षों से भाजपा की सरकार है। यह कार्यकाल असाधारण है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों की जो चिंता की है। उसके लिए उनका आभार।. उत्तराखण्ड सरकार ने परमवीर चक्र से सम्मानित जवानों की अनुग्रह राशि को ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 करोड़ करने का कार्य किया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि 2022 में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में हमने स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। उस समय मैंने कहा था कि हमारे ये धामी ‘धाकड़ धामी’ हैं, और अब मैं कहता हूं कि मुख्यमंत्री धाकड़ होने के साथ ही ‘धुरंधर धामी’ भी हैं। राजनाथ सिंह ने कहा चार वर्ष पूरे होने पर सीएम धामी ने चैका मारा है. छह वर्ष पूरे होने पर धामी छक्का मारने में भी कामयाब होंगे।
राजनाथ सिंह ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने तेजी से विकास किया है। बुनियादी ढांचे का विकास हो, पर्यटन को नई दिशा देना हो या युवाओं को रोजगार देना, हर क्षेत्र में धामी ने अच्छा काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
राजनाथ सिंह ने कहाकि उत्तराखण्ड की धरती नारी सशक्तिकरण की भी भूमि है। यह कर्णावती, गौरा देवी और बछेंद्री पाल की धरती है। यहां की बेटियों ने अपने कार्यों से पूरे भारत का नाम रोशन किया है। सरकारी सेवाओं में भी यहां महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। सरकारी नौकरियों में मातृशक्ति को 30 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है।
उन्होंने कहाकि सैनिकों के सम्मान में सैन्य धाम का निर्माण किया गया है। यहां चारधाम ऑल वेदर रोड पर काम चल रहा है। यह एक ऐतिहासिक परियोजना है। पहले यात्रियों को जोखिम भरी सड़कों पर सफर करना पड़ता था, अब इस परियोजना के माध्यम से सुरक्षित और हर मौसम में चलने योग्य सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले उत्तराखण्ड में घोटाले होते थे, लेकिन अब यदि कोई घोटाला करता है तो उसका स्थान जेल होता है। 200 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल पहुंचाकर उत्तराखण्ड सरकार ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।
उन्होंने कहाकि हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ ही संस्कृति का भी केंद्र है, जिसकी पवित्रता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहाकि आज पूरी दुनिया युद्ध से प्रभावित हैं। युद्ध के बीच हमारे प्रधानमंत्री ने अब तक भारत को संकट में नहीं फसने दिया है. मेरी जनता से अपील है कि वो इस कार्य के लिए मोदी जी का समर्थन करें।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 1 10 News Todayz कार्यक्रम में भाग लेने हल़्द्वानी पहंुचे केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम में भाग लेने हल़्द्वानी पहंुचे केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह
Next Article avlanche 1 News Todayz धामी कैबिनेट के नये मंत्रियों को बांटे गये विभाग, धामी कैबिनेट के नये मंत्रियों को बांटे गये विभाग,

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?