By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: जन सुनवाई में दर्ज हुई 101 शिकायत, अधिकांश का मौके पर समाधान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - जन सुनवाई में दर्ज हुई 101 शिकायत, अधिकांश का मौके पर समाधान

उत्तराखण्ड

जन सुनवाई में दर्ज हुई 101 शिकायत, अधिकांश का मौके पर समाधान

Aanchal
Last updated: 29/09/2025 15:46
Aanchal
Share
IMG 20250929 WA1528 1536x1024 1 News Todayz जन सुनवाई में दर्ज हुई 101 शिकायत, अधिकांश का मौके पर समाधान
SHARE

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशा) जय भारत सिंह की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी गई। दूर दराज से पंहुचे लोगों ने निजी भूमि पर कब्जा, भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, सिंचाई गूल, बाढ सुरक्षा, बिजली का बिल माफी, आर्थिक सहायता, दैवीय आपदा में क्षति, मुआवजा आदि से जु़ड़ी 101 शिकायतें रखी। जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। नेशविला रोड निवासी एक महिला ने बिजली का बिल माफी और बिजली का कनेक्शन लगाने की गुहार लगाई। अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा साहब पति नशे का आदी है। घर चलाने व बच्चों की पढ़ाई के लिए खर्चा नही देता। बिल जमा न करने पर बिजली कनेक्शन काट दिया है। लोगों के घरों में काम करके किसी तरह बच्चों को पढ़ाती हूॅ लेकिन बिजली न होने से परेशानी हो रही है। जिस पर यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता को जांच कर पीडित महिला को मदद पहुंचाने को कहा गया। कारगी ग्रांट निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, दिव्यांग चमन लाल ने भूमि अभिलेखों में नाम होने के बावजूद भी सहखातेदार द्वारा परेशान करने और भूमि पर स्वामित्व न दिए जाने की शिकायत पर एसडीएम को जांच के निर्देश दिए गए। गणेशपुर कारबारी में अवैध तरीके से प्लाटिंग कर सिंचाई नहर को बंद करने से कृषि भूमि की सिंचाई में आ रही समस्या पर तहसीलदार को तत्काल आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया। डोईवाला तहसील में एक भूमि संबधी वाद का 2014 से निस्तारण न होने की शिकायत पर एसडीएम को तीन माह के भीतर वाद का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। सरस्वती जागृति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उनकी आईडी का उपयोग कर बिना उनकी जानकारी के कॉपरेटिव बैंक से 5 लाख का ऋण लेने और उसको वापस न करने की शिकायत पर एआर कोऑपरेटिव को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए। सर्व माइक्रोफाइनेंस इंडिया एसोसिएशन एवं दून समृद्धि निधि लि0 द्वारा षड्यंत्र कर सदस्यों का पैसा हड़पने की शिकायत पर सभी साक्ष्यों के साथ मजिस्ट्रेट कोर्ट में वाद दायर करने को कहा गया। तपोवन एन्क्लेव निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने बेटे पर भरण पोषण के लिए खर्च न दिए जाने और अपनी निजी भूमि का अंश विक्रय के लिए परेशान करने की शिकायत पर एसडीएम सदर को मामले की जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए गए। हरबंस वाला निवासी वरिष्ठ नागरिक तिलक सिंह राणा ने बिना पानी का इस्तेमाल किए पानी का भारी भरकम बिल माफ करने के गुहार लगाई। बताया कि उन्होंने मकान बनाने के लिए कनेक्शन लिया था लेकिन अभी तक मकान नही बनाया और ना ही पानी का उपयोग किया है। विकासनगर में घरों के बीच बने जिम्म के तेज साउंड से आस पास घरों के बुजुर्ग एवं बीमार लोगों को हो रही परेशानी की शिकायत पर एमडीडीए व सीओ पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत रामपुर कला में आम के हरे भरे पेड़ों का पातन कर अवैध तरीके से फैक्ट्री लगाने की शिकायत पर एसडीएम को तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्याे के दौरान हरिद्वार रोड पर सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर स्मार्ट सिटी को क्षतिग्रस्त लाइन ठीक कराने को कहा गया। ग्राम पंचायत गौहरीमाफी में बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्य कराने के लिए सिंचाई विभाग को प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। ग्राम पंचायत मिसराज पट्टी में निर्वतमान ग्राम प्रधान द्वारा अवैध रूप से मुख्य सड़क पर दीवार बनाने व रास्ता रोकने की शिकायत पर तहसीलदार को जांच को कहा गया। इस दौरान फरियादियों ने कैंट में भू-माफियाओं द्वारा कृषि भूमि को खुर्दबुर्द करने, अजबपुर में प्लाट का पूरा पैसा देने के बाद भी कब्जा न देने, भूमि का सीमांकन, रजिस्ट्री, अवैध कब्जा हटवाने से जुड़ी तमाम समस्याएं रखी गई। जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी(प्रशा) जय भारत सिंह, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी जीतेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, तहसीलदार सतेन्द्र देव, तहसीलदार विवेक राजौरी सहित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article images 2025 09 30T141159.691 News Todayz शहीद सम्मान यात्रा 2.0 के तहत शहीद लेफ्टिनेंट प्रतीक आचार्य के आंगन की मिट्टी का संग्रहण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शहीद सम्मान यात्रा 2.0 के तहत शहीद लेफ्टिनेंट प्रतीक आचार्य के आंगन की मिट्टी का संग्रहण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
Next Article IMG 20250929 WA1450 780x470 1 News Todayz समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?