By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील

उत्तराखण्डविविध

जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील

Aanchal
Last updated: 17/09/2026 17:49
Aanchal
Share
17 m News Todayz जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील
SHARE

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संचालित जन सेवा केंद्रों की कार्यप्रणाली, जनसुविधाओं तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए जिला प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। उप जिलाधिकारी देहरादून के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न जन सेवा केंद्रों पर औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की।

निरीक्षण के दौरान कुछ केंद्रों पर अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन द्वारा मौके पर ही सख्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कई केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सील किया गया, जबकि कुछ केंद्रों से कंप्यूटर एवं लैपटॉप को अभिरक्षा में लिया गया।

औचक निरीक्षण के दौरान शादमान के केंद्र पर अनियमितताएं पाए जाने पर केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। इसी प्रकार हनी रमन के केंद्र को भी मौके पर सील किया गया। करन वर्मा तथा प्राची कौशिक के जन सेवा केंद्रों पर भी जांच के दौरान कमियां पाए जाने पर दोनों केंद्रों को सील बंद कर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर द्वारा  शादमान,  पूनम खन्ना तथा  करन वर्मा के केंद्रों से सीपीयू को अभिरक्षा में लिया गया। इसके अतिरिक्त  पारुल बंसल एवं प्राची कौशिक के केंद्रों से लैपटॉप भी अभिरक्षा में लिए गए हैं। निरीक्षण में पवन फर्स्वाण के केंद्र पर पाई गई कमियों के संबंध में केंद्र की सीएससी आईडी निरस्त किए जाने की संस्तुति उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। वहीं  पूनम खन्ना के केंद्र पर पाई गई कमियों के संबंध में उन्हें कड़ी चेतावनी जारी की गई है। पारुल बंसल के केंद्र पर पाई गई अनियमितता पर लैपटॉप अभिरक्षा में लिया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जन सेवा केंद्र आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। आमजन की सुविधा से जुड़े इन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी जन सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन अथवा अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित केंद्र संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। औचक निरीक्षण अभियान के दौरान तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेंद्र सिंह सहित तहसील एवं पुलिस की टीम उपस्थित रहे।

Post navigation

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 09 h News Todayz परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
Next Article 17 n scaled 1 News Todayz हरिपुर कालसी में मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण हरिपुर कालसी में मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

1320 मेगावाट थर्मल पावर करार पर उठे सवालों का प्रमुख सचिव ऊर्जा ने दिया तथ्यात्मक स्पष्टीकरण

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने नया रायपुर में देखा पारिस्थितिकी और शहरी विकास का संगम

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात

नंदा देवी कैलाश यात्राः असली परीक्षा अब निर्जन पड़ावों में

अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?