By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: जमीनी विवाद में साठ वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - जमीनी विवाद में साठ वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

अपराध

जमीनी विवाद में साठ वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

Aanchal
Last updated: 30/03/2026 10:21
Aanchal
Share
mudar News Todayz जमीनी विवाद में साठ वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
SHARE

ऊधम सिंह नगर। जनपद के गदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बकेनिया सकेनिया गांव में जमीन के विवाद के चलते  60 वर्षीय सर्वेश्वर सिंह पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के भाई पर लगा है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सर्वेश्वर सिंह का अपने ही परिवार में जमीन का विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने बीती देर रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि उनके भाई सर्वजीत सिंह ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से सर्वेश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गदरपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अवस्था में सर्वेश्वर सिंह को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए रुद्रपुर पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया है।
गदरपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाठक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे जमीन के विवाद की बात सामने आ रही है और परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके और सबूतों के आधार पर मजबूत कार्रवाई की जा सके।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article congress News Todayz कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसी,प्रदेश को आठ चुनावी जोन में बांटा कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसी,प्रदेश को आठ चुनावी जोन में बांटा
Next Article police 3 News Todayz कोविड पैरोल पर रिहा बंदी गिरफ्तार कोविड पैरोल पर रिहा बंदी गिरफ्तार

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

​होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी भर्ती में बड़ा घोटाला, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड के कोटे से मिली नियुक्ति: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक

विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील

जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 02 कुख्यात अपराधी किए जिला बदर

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी, 7 सिलेंडर जब्त

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?