By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: जल भराव क्षेत्रों से पानी की निकासी में उपयोगी साबित हो रहे जिला प्रशासन के हाई प्रेशर डी-वाटरिंग पंप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - जल भराव क्षेत्रों से पानी की निकासी में उपयोगी साबित हो रहे जिला प्रशासन के हाई प्रेशर डी-वाटरिंग पंप

उत्तराखण्ड

जल भराव क्षेत्रों से पानी की निकासी में उपयोगी साबित हो रहे जिला प्रशासन के हाई प्रेशर डी-वाटरिंग पंप

Aanchal
Last updated: 02/08/2025 13:44
Aanchal
Share
WhatsApp Image 2025 08 02 at 4.48.01 PM News Todayz जल भराव क्षेत्रों से पानी की निकासी में उपयोगी साबित हो रहे जिला प्रशासन के हाई प्रेशर डी-वाटरिंग पंप
SHARE

-शहरी इलाकों में जलभराव समस्या से मिली राहत, आवागमन बना सुगम

देहरादून: शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर जिला प्रशासन तत्परता से जुटा है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर नगर निगम क्षेत्र को 12 भागों में विभाजित किया गया है। जलभराव की निगरानी के लिए 03 क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया टीमें) गठित है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरी और एसडीएम कुमकुम जोशी को इन क्यूआरटी का नोडल बनाया गया है। सड़कों पर क्रोनिक भूस्खलन वाले क्षेत्रों की तर्ज पर जल भराव वाले क्षेत्रों में भी मैनपावर और मशीनरी तैनात की गई है। जिससे रिसपोस टाइम कम कर समस्या का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने प्रिंस चौक, बल्लपुर चौक, पंडितवारी, सीमाद्वार, कैंट एरिया, आईटी पार्क, सहस्रधारा रोड़, 06 नंबर पुलिया, रिस्पना, कैचमेंट, अधोईवाला, कांवली रोड़, चंद्रबनी, आईएसबीटी, बंगाली कोठी, बंजारावाला आरर्केडिया ग्रांट आदि क्षेत्रों में डी-वाटरिंग पंप स्थापित किए है। बारिश में जल भराव होने पर पानी की निकासी में हाई स्पीड डी-वाटरिंग पंप कारगर साबित हो रहे है। प्रिंस चौक पर जलभराव होने पर क्यूआरटी ने स्मार्ट सिटी और पीआईयू के साथ मिलकर डी-वाटरिंग पंप का इस्तेमाल किया। हाई प्रेशर डी-वाटरिंग पंप से जलभराव समस्या का कुछ ही मिनटों में निस्तारण किया गया और आवागमन को सुचारू किया गया। डी-वाटरिंग पंप से जमा पानी को प्रभावी तरीके से निकासी हो पा रही है। जिससे प्रिंस चौक पर समस्या का त्वरित निस्तारण करने में मदद मिल रही है।

जिलाधिकारी के निर्देशों पर शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए क्यूआरटी निरंतर गश्त कर रही है। क्यूआरटी के अधिकारियों ने अतिवृष्टि के दौरान प्रिंस चौक, बल्लूपुर, रिस्पना कैचमेंट, चंद्रबनी क्षेत्र, आईएसबीटी और बंजारावाला, आरकेडिया ग्रांट क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। प्रिंस चौक में जल जमाव होने पर डीवाटरिंग पंप से पानी की त्वरित निकासी की गई। क्यूआरटी सदस्य मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अन्य क्षेत्रों में जलभराव की समस्या नही मिली और भारी बारिश के बावजूद आवागमन सुचारू है।

जिला प्रशासन द्वारा 07 एजेंसियों को उपलब्ध कराए गए 17-हाई स्पीड डी-वाटरिंग पंप जलभराव की समस्या से निपटने में उपयोगी साबित हो रहे है। अतिवृष्टि के कारण पानी जमा होने पर डी-वाटरिंग पंप से कम से कम रिस्पांस टाइम में समस्या का निस्तारण होने लगा है। जिलाधिकारी ने क्यूआरटी के सभी नोडल अधिकारियों को मानसून अवधि के दौरान टीम के साथ अलर्ट रहने और जल निकासी में व्यवधान और चोकिंग पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article प्रधानमंत्री ने किया किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का डिजिटल हस्तांतरण,सीएम धामी ने किया वर्चुअल प्रतिभाग
Next Article IMG 20250506 WA0026 e1746554141106 300x223 1 News Todayz मुख्यमंत्री ने की विभिन्न विकास योजनाओं हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान मुख्यमंत्री ने की विभिन्न विकास योजनाओं हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?