By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल, नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल, नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल, नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव

Aanchal
Last updated: 04/02/2026 13:43
Aanchal
Share
WhatsApp Image 2026 02 04 at 6.52.27 PM News Todayz जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल, नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव
SHARE

देहरादून: मानवीय संवेदनाओं और पुनर्वास की भावना को केंद्र में रखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में आज राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (नारी निकेतन), देहरादून की संवासिनियों के लिए एक विशेष पिकनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस पहल के अंतर्गत नारी निकेतन की संवासिनियों को क्रॉस रोड मॉल ले जाया गया, जहाँ उन्हें बहुप्रतीक्षित फिल्म “बॉर्डर–2” दिखायी गई। इसके उपरांत संवासिनियों के लिए स्थानीय होटल में स्नेहपूर्ण वातावरण में लंच की व्यवस्था की गई। इस दौरान संवासिनियों के चेहरों पर खुशी, आत्मविश्वास एवं अपनत्व का भाव स्पष्ट रूप से झलकता रहा।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, नारी निकेतन की अधीक्षिका  सोनल राणा सहित केंद्र का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा, जिन्होंने पूरे आयोजन को सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराया।

जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में नारी निकेतन की संवासिनियों के मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज की मुख्यधारा से जुड़ाव, आत्मसम्मान की अनुभूति तथा सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है।

जिलाधिकारी का मानना है कि संरक्षण गृहों में रह रही महिलाओं को यदि सम्मान, स्नेह और सामान्य सामाजिक वातावरण मिले, तो उनका पुनर्वास अधिक प्रभावी एवं सार्थक हो सकता है। जिला प्रशासन इसी भावना के साथ आगे भी ऐसे संवेदनशील एवं प्रेरणादायी प्रयास करता रहेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article IMG 20260129 WA0025 compressed 300x167 1 News Todayz मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने जानलेवा विंडपाइप चोट के बाद 45 साल की स्कूल टीचर की बचाई जान मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने जानलेवा विंडपाइप चोट के बाद 45 साल की स्कूल टीचर की बचाई जान
Next Article WhatsApp Image 2026 02 05 at 6.49.31 PM News Todayz प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का रुद्रप्रयाग जनपद दौरा प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का रुद्रप्रयाग जनपद दौरा

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?