By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: जून में बद्रीनाथ-माणा में होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल, 31 मई को नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - जून में बद्रीनाथ-माणा में होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल, 31 मई को नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन

उत्तराखण्ड

जून में बद्रीनाथ-माणा में होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल, 31 मई को नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन

Aanchal
Last updated: 14/02/2026 08:38
Aanchal
Share
44378b7822cee99e023fbdfd1c9c5e40 1 News Todayz जून में बद्रीनाथ-माणा में होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल, 31 मई को नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन
SHARE

देहरादून, 14 फरवरी । उत्तराखंड में वर्ष 2026 के दौरान पर्यटन और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई बड़े आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है। अप्रैल में भारतीय सेना के सहयोग से “सूर्य देवभूमि चैलेंज” का आयोजन प्रस्तावित है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि राज्य सरकार शीतकालीन पर्यटन, एडवेंचर स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक आयोजनों को नई पहचान देने के लिए व्यापक कार्ययोजना पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि चमोली जनपद की नीति घाटी में 31 मई को “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” आयोजित करने का प्रस्ताव है। इसके अंतर्गत रिमखिम से नीति होते हुए मलारी तक 75 किमी अल्ट्रा मैराथन और मलारी से नीति होकर मलारी तक 42 किमी मैराथन आयोजित की जाएगी। इस आयोजन में विदेशी प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

सतपाल महाराज ने बताया कि जून में भारतीय सेना के साथ मिलकर राज्य पर्यटन विभाग बद्रीनाथ और माणा में “देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल” के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया जाएगा। शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए औली में “नेशनल हिमकीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026” का शुभारंभ हो चुका है, जो 16 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्निवल को अब प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री ने यह भी बताया कि 1980 के दशक में कुमाऊं और गढ़वाल के बीच आयोजित होने वाली प्रसिद्ध हिमालयन कार रैली का वर्ष 2026 में पुनः आयोजन किया जाएगा। साथ ही पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में आयोजित एक्रो फेस्टिवल को भी वार्षिक कैलेंडर इवेंट के रूप में शामिल किया जाएगा। पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत केदारनाथ और हेमकुण्ड साहिब रोपवे परियोजनाओं का निर्माण कार्य इस वर्ष से प्रारंभ किए जाने का प्रस्ताव है। मंत्री ने कहा कि रोपवे निर्माण से श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित होगी। उन्होंने कहा कि शीतकालीन पर्यटन को वर्षभर के पर्यटन चक्र में समाहित कर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में संतुलित एवं सतत विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article images 2026 02 13T151727.439 News Todayz चंद्रबनी क्षेत्र में हड़कंप: श्मशान घाट के पास नाले में अज्ञात शव मिलने से लोग दहशत में, मामले की जांच में जुटी पटेलनगर पुलिस चंद्रबनी क्षेत्र में हड़कंप: श्मशान घाट के पास नाले में अज्ञात शव मिलने से लोग दहशत में, मामले की जांच में जुटी पटेलनगर पुलिस
Next Article bb7023594d49d73c9d7875f2c44bf196 News Todayz देहरादून के नए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने संभाला पदभार देहरादून के नए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने संभाला पदभार

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?