By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: टनल निर्माण का 95% काम हुआ पूरा; कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल विस्तार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - टनल निर्माण का 95% काम हुआ पूरा; कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल विस्तार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

उत्तराखण्ड

टनल निर्माण का 95% काम हुआ पूरा; कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल विस्तार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

Aanchal
Last updated: 11/02/2026 11:38
Aanchal
Share
9fdd54df322941563445c6011ba56a00 News Todayz टनल निर्माण का 95% काम हुआ पूरा; कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल विस्तार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
SHARE

देहरादून, 11 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित और निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन एस्केप टनल को समानांतर सड़कों (पैरेलल रोड्स) के रूप में विकसित किया जाए। बैठक में उन्होंने टनकपुर-बागेश्वर और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजनाओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना में बनी एस्केप टनलों के भविष्य उपयोग पर कार्य योजना तैयार करने और कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल लाइन के विस्तार की संभावना पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया जाए, जिससे निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। परियोजना के वैकल्पिक मार्गों और अल्मोड़ा-सोमेश्वर क्षेत्र को जोड़ने की संभावनाओं पर भी काम किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन रेलवे स्टेशनों के आसपास स्थानीय लोगों के लिए बाजार, स्वरोजगार, होमस्टे और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित रेलवे स्टेशनों के आसपास के गांव, कस्बे, धार्मिक और पर्यटन स्थल भी पुनर्विकसित किए जाएं, ताकि भविष्य में उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित हों।

बैठक में बताया गया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना का 72.5 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है, जिसमें टनल निर्माण का 95.30 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है। परियोजना के तहत कुल 28 टनल बनाए गए हैं, जिनमें 16 मुख्य टनल और 12 एस्केप टनल शामिल हैं। साथ ही विभिन्न रेलवे स्टेशनों का निर्माण अलग-अलग थीम पर किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से शिवपुरी (नीलकंठ महादेव), ब्यासी (महर्षि वेदव्यास), देवप्रयाग (समुद्र मंथन), कर्णप्रयाग (बद्रीनाथ मंदिर) आदि शामिल है।

बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव ब्रजेश कुमार संत, प्रमुख परियोजना प्रबंधक हिमांशु बडोनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और रेलवे के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article images 2026 02 11T142735.917 News Todayz देहरादून में दिनदहाड़े मर्डर: तिब्बती मार्केट में युवक की गोली मारकर हत्या, स्कूटी सवार हमलावर फरार देहरादून में दिनदहाड़े मर्डर: तिब्बती मार्केट में युवक की गोली मारकर हत्या, स्कूटी सवार हमलावर फरार
Next Article c0b3ba0c1aa13d800c4e8456051f6e8f 1 News Todayz पाबो क्षेत्र की घटना पर पौड़ी पुलिस का सख्त एक्शन, कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत पाबो क्षेत्र की घटना पर पौड़ी पुलिस का सख्त एक्शन, कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?