By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में छात्र की मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में छात्र की मौत

अपराध

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में छात्र की मौत

Aanchal
Last updated: 25/03/2026 11:57
Aanchal
Share
accident 2 News Todayz ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में छात्र की मौत
SHARE

रुड़की। चंद्रपुरी में बुधवार दोपहर भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने पर बाइक सवार छात्र की मौके पर मौत हो गयी।
हादसे के बाद आरोपित चालक ट्रैक्टर टॉली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी वैभव जुनेजा (20) हरिद्वार रोड स्थित कोर कॉलेज का छात्र था। बुधवार की दोपहर वह बाइक से दुर्गा चौक की तरफ से बीएसएम तिराहे की तरफ आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार अधिक थी। इसके चलते ही चंद्रपुरी में रिक्शा स्टैंड के पास बीएसएम तिराहे की तरफ से आ रही भूसे लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से वह टकरा गया। टक्कर लगने के बाद छात्र बाइक समेत सड़क पर गिर गया।सड़क पर गिरने से छात्र के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद आरोपित ट्रैक्टर ट्रॉली चालक वाहन को छोड़कर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसा होते देख मौके पर लोगों की भीड़़ लग गई।
हादसे की सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस उसे एक चिकित्सक के यहां पर ले गई। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के स्वजन भी मौके पर पहुंचे थे। स्वजन का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आरोपित ट्रैक्टर-टॉली चालक की तलाश कर रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article griftar 1 News Todayz विजिलेंस ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा विजिलेंस ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा
Next Article d 5 8 News Todayz गैस सिलेंडर फटा,चार झुलसे गैस सिलेंडर फटा,चार झुलसे

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

​होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी भर्ती में बड़ा घोटाला, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड के कोटे से मिली नियुक्ति: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक

विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील

जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 02 कुख्यात अपराधी किए जिला बदर

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी, 7 सिलेंडर जब्त

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?