By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: ड्यूटी पर लापरवाह कौन? हाई टेंशन तार गिरने के बावजूद कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया, मुखिया पर एक्शन का दबाव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - ड्यूटी पर लापरवाह कौन? हाई टेंशन तार गिरने के बावजूद कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया, मुखिया पर एक्शन का दबाव

उत्तराखण्ड

ड्यूटी पर लापरवाह कौन? हाई टेंशन तार गिरने के बावजूद कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया, मुखिया पर एक्शन का दबाव

Aanchal
Last updated: 12/10/2025 13:13
Aanchal
Share
images 2025 10 12T184131.784 News Todayz ड्यूटी पर लापरवाह कौन? हाई टेंशन तार गिरने के बावजूद कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया, मुखिया पर एक्शन का दबाव
SHARE

देहरादून: राजधानी देहरादून का महत्त्वपूर्ण ऊर्जा विभाग कितना लापरवाह है ये किसी से छुपा नही है, विभाग की लापरवाही जगजाहिर है। इसी लापरवाही के चलते न जाने कितने लोग हादसों का शिकार होकर अपनी जान गवां बैठे है ये बात अलग है कि जब किसी की जान जाती है तो विभाग मुआवजा देकर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री जरूर कर लेता है। ऐसा ही एक लापरवाही का मामला शनिवार देर रात लगभग 12 बजे थाना कैंट के शांति विहार,गोविंद गढ़ क्षेत्र में देखने को मिला जहां हनुमान मंदिर से आगे पुल के पास एक खम्बे से हाई टेंशन तार टूट कर सड़क पर गिर गया जिसकी चपेट में कई मोटर साईकिल सवार आ गए और चोटिल भी हुए एक सवार को तो करंट भी लगा लेकिन गनीमत रही कि उसकी जान बच गयी। इस बात का पता चलते आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने क्षेत्र से सम्बंधित कौलागढ़ विधुत विभाग के सब स्टेशन में सैकड़ो फ़ोन भी किये लेकिन किसी जिम्मेदार ने फोन रिसीव नही साथ ही कई फोन क्षेत्र के विधुत विभाग के जे ई भंडारी साहब को भी किये लेकिन उन्होंने भी फोन रिसीव नही किया। जिसके बाद घायल मोटर साईकिल सवार ने अपने फोन से इसकी सूचना 112 पर दी जिसपर 10 मिनट के भीतर बिंदाल चौकी से चीता पुलिस के 2 सिपाही मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए हाई टेंशन तार को सड़क के एक तरफ कराया ताकि और कोई बड़ी घटना न हो। यहां देखने वाली बात ये है कि जिस विभाग की इस बाबत जिम्मेदारी बनती है वो तो कुंभकर्ण की नींद ये समझकर सो गया कि किसी की जान जाती है तो जाए वही दूसरी तरफ पुलिस विभाग के वो दो सिपाही जोकि आनन फानन में मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन ये सोच कर किया कि इसके बाद और कोई दुर्घटना का शिकार न हो जाये। अब यहां देखने वाली बात ये है कि विधुत विभाग के मुखिया इस घटना पर क्या एक्शन लेते है कौलागढ़ सब स्टेशन में शनिवार की रात्री किन-किन कर्मचारियों की ड्यूटी थी जिन्होंने फोन रिसीव नही किया उनपर क्या कार्यवाही होती है,,,,? क्या इस मामले को ऐसे ही जाने दिया जाएगा,,? या फिर कर्मचारियों को दंडित कर लोगों में ये मैसेज दिया जाएगा कि विधुत विभाग इतनी बड़ी लापरवाही कतई बर्दाश्त नही करता।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 4938918 1 copy News Todayz शासन ने लिया अल्मोड़ा की मौतों का संज्ञान: स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर धौलादेवी में जांच टीमें रवाना शासन ने लिया अल्मोड़ा की मौतों का संज्ञान: स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर धौलादेवी में जांच टीमें रवाना
Next Article dr dhan 1 News Todayz सूबे के 1347 शिक्षकों को मिलेगा 14 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र सूबे के 1347 शिक्षकों को मिलेगा 14 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?