By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराया, सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - खेल - तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराया, सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त

खेल

तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराया, सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त

Aanchal
Last updated: 14/11/2024 05:47
Aanchal
Share
10 5 News Todayz तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराया, सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त
SHARE

नई दिल्ली: भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराकर चार मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत ने तिलक वर्मा के शतक की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 219 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 208 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने शानदार बल्लेबाजी की और 17 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली।

यानसेन ने महज 16 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा जो उनके टी20 करियर का पहला पचासा है। यानसेन ने टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंतिम ओवर में अर्शदीप ने उन्हें आउट कर दक्षिण अफ्रीका की अंतिम उम्मीद भी तोड़ दी। दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिच क्लासेन ने 22 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। क्लासेन को भी अर्शदीप ने अपना शिकार बनाया। भारत की ओर से अर्शदीप ने तीन विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती को दो और हार्दिक पांड्या तथा अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

अर्शदीप सिंह इसके साथ ही भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप ने क्लासेन को आउट करने के साथ ही भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया था। अर्शदीप के नाम 92 विकेट हो गए हैं और उन्होंने जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है। उनके आगे अब स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं जिन्होंने इस प्रारूप में 96 विकेट लिए हैं।

इससे पहले, भारतीय टीम ने तिलक वर्मा के 107 रनों की शतकीय पारी और अभिषेक शर्मा के अर्धशतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका के सामने तीसरे टी20 मैच में 220 रनों का लक्ष्य रखा। भारत के लिए तिलक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अपना पहला शतक जड़ा जिससे भारतीय टीम 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। इस साल यह आठवीं बार है जब भारत ने टी20 में 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 9 News Todayz ढाई हज़ार की रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल रंगे हाथो गिरफ्तार ढाई हज़ार की रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल रंगे हाथो गिरफ्तार
Next Article 2 1 News Todayz गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, हादसे में एक की मौत और दो घायल गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, हादसे में एक की मौत और दो घायल

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के कराटे चैंपियन्स को किया सम्मानित, बोले. प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव

धामी देंगे खिलाड़ियों को सौगात, और फलेंगे फूलेंगे खेल

सीएम धामी से गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्रों-छात्राओं ने की भेंट

सीएम धामी ने किया उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

भारत की शानदार जीत पर क्रिकेट जगत ने लुटाया प्यार, रोहित शर्मा की अगुवाई में चमका टीम इंडिया

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?