By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: दर्जनों मोबाईल टावर सील, एक के बाद एक बड़े एक्शन,जिला प्रशासन फ्रंटफुट पर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - दर्जनों मोबाईल टावर सील, एक के बाद एक बड़े एक्शन,जिला प्रशासन फ्रंटफुट पर

उत्तराखण्ड

दर्जनों मोबाईल टावर सील, एक के बाद एक बड़े एक्शन,जिला प्रशासन फ्रंटफुट पर

Aanchal
Last updated: 06/07/2025 11:27
Aanchal
Share
c1 20250706 21184559 300x169 1 6 News Todayz दर्जनों मोबाईल टावर सील, एक के बाद एक बड़े एक्शन,जिला प्रशासन फ्रंटफुट पर
SHARE

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल के नेतृत्व में जिला प्रशासन देहरादून निरंतर जनभावना के अनुरूप कार्य कर रहा है।जिला प्रशासन फ्रंटफुट रहते हुए जनहित में लगातार कड़े निर्णय ले रहा है। जिससे नियमविरूद्ध कार्यों पर प्रभावी एक्शन से इन कार्यों में संलिप्त लोगों में सरकार तथा प्रशासन का खौफ व्याप्त हो रहा है, वहीं इस प्रकार के एक्शन से आम जनमानस में सरकार एवं प्रशासन के कार्यों से सकारात्मक माहौल है तथा सरकार एवं प्रशासन की नीतियों पर विश्वास बढा है। जिला प्रशासन ने तहसील विकासनगर अन्तर्गत ग्राम बहादुरपुर सेलाकुई राजा वाला रोड तथा वार्ड 05 रामबाग हरबर्टपुर में मानकों की अनदेखी कर घनी आबादी में लगाए गए मोबाईल टावर को सील कर दिया है।

जिला प्रशासन देहरादून फ्रंटफुट पर एक बाद एक बड़े एक्शन ले रहा है, इसी क्रम में नियम विरुद्ध लगाए गए दर्जनों मोबाइल टावर सील किए गए हैं। वहीं जिला प्रशासन का मत स्पष्ट है कि बिना अनुमति के यदि टावर-खूटा कील, भी लगाई तो सील की कार्यवाही की जा रही है। डीएम जनमानस सर्वोपरि ररखकर जनहित में निर्णय ले रहें इसमें चाहे छोटे कार्य हों या फिर कई बड़े कार्यों की अनुमति क्यों न हों। जनभावना से खिलवाड़ व मानकों का उल्लंघन; जनभावना आहत् जैसे कृत्यों पर प्रशासन अपने चिरपरिचित अंदाज में अडिग होकर कार्यवाही कर रहा है। ताजा मामलें में घनी आबादी बस्ती कॉलोनी में नियम विरुद्ध लगाई जा रहे हैं हाई फ्रीक्वेंसी के मोबाईल टावर सील कर दिए गए हैं। वर्तमान में जिला प्रशासन की कार्यशैली त्वरित एक्शन की है जिससे जिले में नियम विरूद्ध कार्यों का ‘‘विध्वंस’’ किया जा रहा है। नियम कायदे दरकिनार कर लगाए जा रहे थे मोबाईल टावर, प्रशासन ने एक झटके में सील कर दिए है।

विगत माह तहसील विकासनगर अन्तर्गत ग्राम बहादुरपुर सेलाकुई राजावाला रोड़ तथा माह जुलाई वार्ड नम्बर 05 रामबाग हरबर्टपुर के निवासीगणों द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके क्षेत्र में मानकों का उल्ल्ंघन कर घनी आबादी में नियमविरूद्ध मोबाईल टावर लगाया गया है, जिससे क्षेत्र में बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं, क्षेत्रवासियों में रेडिएशन फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है। जिस पर जिलाधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व तथा ईडीएम को तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा मोबाईल टावरों को सील कर दिया गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article c1 20250706 21184559 300x169 1 5 News Todayz दर्जनों मोबाईल टावर सील, एक के बाद एक बड़े एक्शन,जिला प्रशासन फ्रंटफुट पर दर्जनों मोबाईल टावर सील, एक के बाद एक बड़े एक्शन,जिला प्रशासन फ्रंटफुट पर
Next Article दलाई लामा ने दिखाया पूरी दुनिया को शांति, अहिंसा और करुणा का मार्ग: सीएम धामी

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?