By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में उत्तराखण्ड के चार युवकों की दर्दनाक मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में उत्तराखण्ड के चार युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तराखण्ड

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में उत्तराखण्ड के चार युवकों की दर्दनाक मौत

Aanchal
Last updated: 16/03/2026 11:20
Aanchal
Share
accident News Todayz दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में उत्तराखण्ड के चार युवकों की दर्दनाक मौत
SHARE

देहरादून। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार सुबह दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में उत्तराखंड के नैनीताल और हल्द्वानी के चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर बतायी जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे एसएचओ मोहित कुमार ने बताया कि क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर कार और ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के भिड़ंत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। हादसा इतना भीषण था कि चार युवक अचेत थे, एक युवक गंभीर रूप से घायल था। आनन फानन में सभी को सामुदायिक केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टर ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप रूप से घायल युवक को मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सीएचसी मूंढापांडे की मेडिकल ऑफिसर डॉ. ईशा सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। चलते वाहन में चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराते ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पांच युवकों को यहां लाया गया था। सभी को मल्टीपल इंजरी थीं. चार युवक ब्रॉड डेड थे, जबकि एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 2 1 News Todayz मुख्यमंत्री धामी ने 63 चयनित सफाई निरीक्षकांे को प्रदान किए नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री धामी ने 63 चयनित सफाई निरीक्षकांे को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
Next Article d 1 8 News Todayz चूना भट्टा क्षेत्र में पुराने खंडहर में मिला महिला का शव,नशे की ओवर डोज हो सकता  है मौत का कारण चूना भट्टा क्षेत्र में पुराने खंडहर में मिला महिला का शव,नशे की ओवर डोज हो सकता  है मौत का कारण

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?