By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: दुखद: आतंकवाद विरोधी अभियान के चलते उत्तराखंड का लाल लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - दुखद: आतंकवाद विरोधी अभियान के चलते उत्तराखंड का लाल लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

उत्तराखण्ड

दुखद: आतंकवाद विरोधी अभियान के चलते उत्तराखंड का लाल लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

Aanchal
Last updated: 07/06/2026 16:27
Aanchal
Share
images 25 News Todayz दुखद: आतंकवाद विरोधी अभियान के चलते उत्तराखंड का लाल लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद
SHARE

देहारादून: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान अल्मोड़ा के युवा सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद हो गए। शनिवार शाम ऑपरेशन शेरावाली के तहत तलाशी अभियान का नेतृत्व करते समय दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरी खाई में गिर गए। साथी जवानों ने तत्काल बचाव अभियान चलाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अथरबनी, पाण्डेखोला निवासी तथा मूल रूप से बाड़ी, बग्वालीपोखर के रहने वाले 25 वर्षीय लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी 5 असम रेजिमेंट में तैनात थे। उन्होंने कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत, कक्षा 9 से 12 तक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल तथा स्नातक की पढ़ाई ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय से पूरी की थी। वह स्नातक स्तर पर रजत पदक विजेता रहे थे। उन्होंने एनडीए परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी तथा सेना में शामिल होने से पूर्व उनका चयन कैट, एनएलयू और इंग्लैंड के एक विश्वविद्यालय में भी हुआ

बीरेश्वर जनवरी 2023 में सेना में शामिल हुए थे तथा जून 2024 में उन्हें कमीशन प्राप्त हुआ था। परिजनों के अनुसार दो दिन बाद उनका कैप्टन पद पर पदोन्नति होना भी प्रस्तावित था। दो भाइयों में छोटे बीरेश्वर बचपन से ही सेना में जाकर देश सेवा का सपना देखते थे।

उनके पिता भनोली तहसील में मुख्य प्रशासनिक पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता सरस्वती गोस्वामी प्राथमिक विद्यालय वलसा में प्रधानाध्यापिका हैं। शहादत की सूचना मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनका पार्थिव शरीर जम्मू से अल्मोड़ा आर्मी हेलिपैड लाया गया, जहां सेना, प्रशासन और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर उनके आवास ले जाया गया तथा विश्वनाथ घाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के निधन पर सांसद अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, दर्जामंत्री गोविंद पिलख्वाल, गंगा बिष्ट, कुंदन लटवाल, रवि रौतेला, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन शेरावाली मई के अंतिम सप्ताह से राजौरी के दोरीमाल-गंभीर मुगलान क्षेत्र के घने जंगलों में चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों की तलाश कर उन्हें निष्क्रिय करना है। सेना और अर्धसैनिक बल पिछले कई दिनों से दुर्गम पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान संचालित कर रहे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2026 06 07 at 3.20.48 PM News Todayz न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल: मुख्यमंत्री न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल: मुख्यमंत्री
Next Article images 26 News Todayz सीएम धामी ने किया वरिष्ठ पत्रकार के भाई के निधन पर दुःख व्यक्त सीएम धामी ने किया वरिष्ठ पत्रकार के भाई के निधन पर दुःख व्यक्त

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

साइबर ठगों ने 6 बैंकों के एटीएम से निकाले लाखों रुपए,अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

कांग्रेस के सारे मुद्दे झूठ की बुनियाद पर खड़ेः मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी जीपीएस व जीआईसी मैपिंगः गर्ब्याल

प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी जीपीएस व जीआईएस मैपिंगः धामी

हरिपुर कालसी में मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?