By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: दून पुलिस ने जाना बुजुर्गों का हाल, फल वितरित कर उपलब्ध कराई दवाइयां व अन्य सामान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - दून पुलिस ने जाना बुजुर्गों का हाल, फल वितरित कर उपलब्ध कराई दवाइयां व अन्य सामान

उत्तराखण्ड

दून पुलिस ने जाना बुजुर्गों का हाल, फल वितरित कर उपलब्ध कराई दवाइयां व अन्य सामान

Aanchal
Last updated: 13/07/2025 16:06
Aanchal
Share
c1 20250713 21452326 300x225 1 News Todayz दून पुलिस ने जाना बुजुर्गों का हाल, फल वितरित कर उपलब्ध कराई दवाइयां व अन्य सामान
SHARE

देहरादून: एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में निवास कर रहे एकल सीनियर सिटीजन , बुजुर्ग, जिनके परिवार जन व बच्चे उनके साथ नहीं रहते है, को चिन्हित कर उनकी सहायता करने, उनकी कुशल क्षेम पूछ कर उनकी पूरी जानकारी प्राप्त कर उनकी समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए गये है।

उक्त आदेश के क्रम में प्रेमनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में रहने वाले सीनियर सिटीजन, बुजुर्गों की सहायता हेतु 04 टीम प्रेमनगर, झाझरा व विधोली क्षेत्र में गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा कुल 32 ऐसे सीनियर सिटीजन, बुजुर्गों को चिन्हित किया गया, जिनके बच्चे व परिवार जन उनसे साथ नहीं रहते हैं।

पुलिस टीम द्वारा उनके आवास पर जाकर उनका हालचाल, कुशल क्षेम की जानकारी ली गई। साथ ही सभी सीनियर सिटीजन को फल वितरित करते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तो एक सीनियर सिटीजन द्वारा दवाइयां खत्म होना बताया, जिस पर तत्काल प्रेमनगर पुलिस द्वारा मेडिकल स्टोर से दवाइयां लाकर उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई गई व 03 सीनियर सिटीजन को उनके अन्य सामान उपलब्ध कराए गए।

पुलिस से मिले अपनत्व व स्नेह पर बोले बुजुर्ग व्यक्ति पुलिस ने परिजनों के पास होने का एहसास कराया, तथा पुलिस कर्मियों के सर पर हाथ फेरते हुए उन्हें जुग जुग जीने का आशीर्वाद दिया गया।

इस दौरान सभी बुजुर्ग व्यक्तियों को पुलिस सहायता नंबर 112, थानाध्यक्ष प्रेमनगर, चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी व बीट कांस्टेबल के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गये। दून पुलिस के इस कार्य की सभी सीनियर सिटीजनों द्वारा प्रशंसा की गई।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article आस्था के नाम पर पाखंड बर्दाश्त नहीं: सीएम
Next Article c1 20250713 21452326 300x225 1 1 News Todayz दून पुलिस ने जाना बुजुर्गों का हाल, फल वितरित कर उपलब्ध कराई दवाइयां व अन्य सामान दून पुलिस ने जाना बुजुर्गों का हाल, फल वितरित कर उपलब्ध कराई दवाइयां व अन्य सामान

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?